{"_id":"693fb86ebb1f52b31508e493","slug":"protest-demonstration-regarding-satha-sugar-mill-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: साथा चीनी मिल को लेकर आज से कलक्ट्रेट पर हुक्का-बिस्तर के साथ डेरा डालेंगे किसान, होगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: साथा चीनी मिल को लेकर आज से कलक्ट्रेट पर हुक्का-बिस्तर के साथ डेरा डालेंगे किसान, होगा धरना-प्रदर्शन
Mon, 15 Dec 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:58 PM IST
सार
चीनी मिल के निर्माण कराने की मांग को लेकर साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा व किसान-मजदूर संगठन धरना-प्रदर्शन करेंगे। यहां 300-400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों गन्ना किसान अपने हुक्का-बिस्तर के साथ अनिश्चितकालीन डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
दि सहकारी चीनी मिल साथा बंद गेट
- फोटो : संवाद
विस्तार
चार साल से बंद पड़ी साथा चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग को लेकर 15 दिसंबर से गन्ना किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन के जरिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
किसान-मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 14 दिसंबर को कई गांवों में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता के लिए किसानों से जनसंपर्क किया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार व जनप्रतिनिधियों की वादा खिलाफी के विरोध व चीनी मिल के निर्माण कराने की मांग को लेकर साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा व किसान-मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां 300-400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों गन्ना किसान अपने हुक्का-बिस्तर के साथ अनिश्चितकालीन डेरा डालेंगे।
विज्ञापन