{"_id":"61a91945834eeb01741882e6","slug":"protest-continue-in-district-hospital-to-demanding-remove-cms-city-office-news-ali279609621","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सीएमएस को हटाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सीएमएस को हटाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल में धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन को पद से हटाने की मांग को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
अस्पताल की वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी ने सीएमएस पर अभद्र व्यवहार एवं डांटने का आरोप लगाया था। आरोप है कि सीएमएस के डांटने की वजह से वह गिरकर बेहोश हो गईं। इसके विरोध में एसोसिएशन द्वारा बुधवार से जिला अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, नर्सेज कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, अरबन मलेरिया, फाइलेरिया कर्मचारी महासंघ, वाहन चालक संघ आदि के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री विनय कांत अग्निहोत्री ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक महीने की दस तारीख को कर्मचारियों की समिति के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संवेदनहीन हो गए हैं। आज तक स्वास्थ्य विभाग में कमेटी का गठन नहीं हुआ है। कमेटी की बैठक होती तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं।
सीएमएस ने किया खेद प्रकट
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल की वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी एवं सीएमएस डॉ. रामकिशन के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही सीएमएस एवं वरिष्ठ सहायक को अपने पास बुलाया था। मीना कुमारी आगरा गई हैं। इसलिए वह शामिल नहीं हुईं। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने कहा कि अगर उनकी बात से मीना कुमारी को चोट पहुंची है तो उन्हें खेद है। एडी हेल्थ ने कहा कि कल वह स्वयं जिला अस्पताल जाएंगे और मामला खत्म कराएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी संगठन बैठक बुलाएं, हम आएंगे
एडी हेल्थ ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या है तो कर्मचारी संगठन बैठक बुलाएं। वह स्वयं बैठक में शामिल होंगे और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।