{"_id":"5d7160e68ebc3e016f0b1494","slug":"protest-aligarh-news-ali2127991192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रर्दशन, कहा लालटेन के युग में वापस भेजना चाहती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रर्दशन, कहा लालटेन के युग में वापस भेजना चाहती है सरकार
Fri, 06 Sep 2019 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों पर बढोत्तरी होने पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व एमएली विवेक बंसल व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया। मैरिस रोड चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धि का फैसला जनता का खुला शोषण है। भाजपा की सरकारें एक तरफ तो जनता को सुशासन देने का ढिंढोरा पीट रही हैं। दूसरा, इस तरह के निर्णय से प्रदेश और देश की जनता को गहरे जख्म दे रही हैं। विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता को फिर से चिराग और लालटेन के युग में भेजने का कार्य किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत, शाहिद खान, अखिलेश शर्मा, तल्हा अबरार, एसएम शेहरोज, ओमप्रकाश, शाहिद शेख, मुकेश गुप्ता, अमजद हुसैन, अतर सिंह, मो. असलम, लोकेश कुमार, हेम प्रकाश सैनी, बाबुद्दीन, नितेश कुमार, रईस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, राजेश आर्य, आजम खान, नरेंद्र मिश्रा, आमिर यासिर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन