फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA on Anoop Shahar road

सीएए के विरोध में अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर महिलाओं ने डाला डेरा

Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA on Anoop Shahar road
जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड विरोध प्रदर्शन करती महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को ऊपरकोट-बाबरी मंडी में बवाल के बाद जीवनगढ़ समेत आसपास इलाकों की महिलाओं ने अलीगढ़-अनूपशहर सड़क पर डेरा डाल दिया। पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से कई बार धरना खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुईं। पुलिस व प्रदर्शनकारियों में कई बार टकराव की स्थिति बनी। यहां मुकदमे वापसी से लेकर तारिक पर हमले में विनय वार्ष्णेय की गिरफ्तारी की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से जीवनगढ़ सहित आसपास इलाकों की महिलाओं ने जीवनगढ़ पुलिया के सामने अलीगढ़-अनूपशहर सड़क पर आना शुरू कर दिया। जैसे ही इनकी तादाद लगभग तीन सौ हो गई। वैसे ही सड़क पर बैठ गईं। इससे आवागमन ठप हो गया। महिलाओं के धरने पर बैठने की खबर जैसे ही आई। वैसे ही पुलिस व जिला प्रशासन में खलबली मच गई। थोड़ी देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। महिलाओं व बालिकाओं ने ऊपरकोट-बाबरी मंडी में गोली चलाने के आरोपी विनय वार्ष्णेय की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

‘छीनकर लेंगे आजादी’, ‘नो एनआरसी’, ‘नो एनपीआर’ की नारेबाजी की। इस दौरान अल्लाह-ओ-अकबर के नारे भी लगाए। शाम करीब छह बजे सीडीओ अनुनय झा भी पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की बात की, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनकी बात नहीं मानी। फिर, एएसपी शुभम पटेल भी पहुंचे। उनके अनुरोध को भी महिलाओं ने ठुकरा दिया। जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, वैसे-वैसे महिलाओं की सड़क पर तादाद बढ़ रही थी। रात करीब 11 बजे यह तादाद दो-ढाई हजार हो गई। महिलाएं लगातार उग्र हो रही थीं और पुलिस को लाठीचार्ज के लिए उकसा रही थीं।

जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड पर सीएए के विरोध में लगाया जाम।

जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड पर सीएए के विरोध में लगाया जाम।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed