फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA- NRC

सीएए का विरोधः बवाल वाले क्षेत्रों में लोगों के घर की छतों पर रखे ईंट, पत्थर एवं कांच की बोतल

Tue, 25 Feb 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA- NRC
थाना सिविल लाइन के जमालपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर ईंट-पत्थर संभाल कर रखे हुए थे। हाईटेक ड्रोन से खुलासा होने के बाद प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी एक्शन में आए और ईंट पत्थरों को हटवाया। वहीं ऊपरकोट से सटे चंदन शहीद रोड एवं घास की मंडी में कई मकानों की छतों पर पत्थर एवं कांच के बोतल देखी गई हैं। पुलिस अधिकारी घरों को चिह्नित कर मकान स्वामी को नोटिस देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपरकोट व बाबरी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में उपद्रव, पथराव, फायरिंग एवं आगजनी आदि की घटनाओं के बाद शहर का माहौल एकाएक तनावपूर्ण हो गया था। वहां की घटनाओं की प्रतिक्रिया में जमालपुर ईदगाह के समीप बड़ी संख्या में महिला-पुरुष जमा हो गए थे। सुबह होने के पहले पुलिस प्रशासन को भीड़ को हटाने में कामयाबी हासिल हुई। हालांकि क्षेत्र में तनाव बरकरार है। सोमवार को सुबह स्थिति को देखते हुए डीआरडीओ तकनीक से तैयार हाईटेक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल जमालपुर क्षेत्र की निगरानी के लिए किया गया। 8-10 से अधिक घरों की छतों पर ईंट-पत्थर देखकर अधिकारियों का माथा ठनका।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की मदद से ही घरों को चिह्नित कर अधिकारी हरकत में आ गए। एसीएम रंजीत सिंह ने बताया कि तीन छतों पर जान बुझकर पत्थर रखे गए थे। कुछ लोगों के यहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से छतों से ईंट पत्थरों को हटवा दिया गया। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि ड्रोन कैमरे की उपयोगिता दिखने लगी है। पुलिस विभाग की सीसीटीएनएस विंग भी ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही है। सोमवार को निगरानी के दौरान चंदन शहीद रोड एवं घास की मंडी में कई घरों की छतों पर पत्थर एवं कांच के बोतल नजर आए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मकानों को चिन्हित कर स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed