फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA in Aligarh

सीएए का विरोधः छत से धरने की निगरानी कर रहे सिपाही को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

Fri, 28 Feb 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA in Aligarh
जीवनगढ़ पुलिया पर धरना स्थल पर मौजूद पुलिस और आरएएफ के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
जीवनगढ़ पुलिया स्थित क्वार्सी बाईपास पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। महिलाएं बीच सड़क पर जाम लगाए बैठीं हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज और प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर और ईंट पत्थरों के इंतजाम को देखकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एक मकान की छत पर चढ़कर निगरानी कर रहे सिपाही को घर में घुसकर घेर लिया गया। मकान स्वामी से अभद्रता करते हुए वहां लगे सीसीटीवी तोड़ दिए गए। सिपाही को अधिकारी जैसे-तैसे निकालकर लाए। इस दौरान अफरा-तफरी के चलते टकराव के हालात बन गए और यह हालात देर रात तक बने रहे। इसे देखते हुए यहां दोपहर में आरएएफ तक लगा दी गई। इधर, इन प्रदर्शनकारियों को मनाने पहुंचे पूर्व विधायक जमीरउल्ला खान, विवेक बंसल भी सफल नहीं रहे। महिलाएं धरने पर बैठने को लेकर अड़ी रहीं, इस दौरान सड़क पर ही जुमे की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

जुमे की नमाज से पहले महिलाओं व युवकों की तादाद कम थी, लेकिन नमाज के बाद इनकी तादाद बढ़ गई। धरना स्थल की दोनों ओर बैरीकेडिंग लगी है। इन बैरीकेडिंग पर बाकायदा युवकों की ड्यूटी लगी है, जो अनजान या मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोकते हैं। इसी बीच इन युवकों की मीडियाकर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व विधायक विवेक बंसल धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान व सपा नेता अज्जू इशाक भी पहुंचे। उनकी बातों को भी प्रदर्शनकारियों ने नहीं माना। विवेक बंसल ने तो लोगों से कहा कि कांग्रेस की हुकूमत होती तो ऐसा नहीं होता। लोगों ने भी उनकी बात पर सहमति जताई।
विज्ञापन

नेताओं ने सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बैठक कर प्रदर्शनकारियों को समझाने की बात कही। इसके बाद पूर्व विधायक जमीरउल्लाह फिर धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्हें लौटा दिया। इससे पहले सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे थे, उनकी बातों को भी प्रदर्शनकारियों ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद युवकों की भीड़ हो गई। इससे टकराव की स्थिति बन गई। दोपहर करीब दो बजे जाकिर नामक व्यक्ति सड़क पर बेहोश हो गया। जब उसे एंबुलेंस लेने जा रही थी, तभी युवकों ने एंबुलेंस चालक को मना कर दिया। हालांकि, बाद में उसे होश आ गया। महिलाओं ने जुमे की नमाज धरना स्थल पर पढ़ी। रोजा रखा और कुरान शरीफ की तिलावत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर नमाज न पढ़ने का एलान
धरना स्थल के पास स्थित ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान अमन-चैन की दुआ मांगी गई। जुमा इमाम ने कई बार एलान किया कि सड़क पर नहीं, बल्कि मस्जिद में ही नमाज पढ़ें।

शाहीन बाग तैयार है
जीवनगढ़ पर चल रहे धरने में एक पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है ‘बागों में बहार है, बौखलाया तड़ीपार है साहब बेकरार है झूठ बेशुमार है, क्यों? क्योंकि देश के हर कोने में अब शाहीन बाग तैयार है’। इसके अलावा एक और बैनर लगा है, जिसमें एनआरसी व सीएए का विरोध, ‘आप मान जाएंगे तो हम मान जाएंगे अगर, आप नहीं मानेंगे तो हम भी नहीं मानेंगे...’

अलीगढ़ः जीवनगढ़ पुलिया  प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करते पूर्व विधायक विवेक बंसल।

अलीगढ़ः जीवनगढ़ पुलिया प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करते पूर्व विधायक विवेक बंसल।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed