फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA in Aligarh

सीएए के विरोध में अलीगढ़ में तीन जगह धरना-प्रदर्शन जारी, शहर में जबरदस्त तनाव

Tue, 25 Feb 2020 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA in Aligarh
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के तीसरे दिन मंगलवार को भी शहर में जबरदस्त तनाव रहा। मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाईपास स्थित जीवनगढ़ पुलिया पर प्रदर्शनकारी महिलाएं पिछले सोमवार दोपहर से जाम-धरना लगाए बैठी हैं। वहीं शाहजमाल ईदगाह पर चल रहा धरना भी 29वें दिन जारी रहा। पुरानी चुंगी स्थित एएमयू गेट पर भी धरना जारी रहा। मुस्लिम बहुल इलाके के बाजारों में बंदी का मिला- जुला असर देखने को मिला। दिन में पुलिस प्रशासनिक टीम ने पैदल फ्लैगमार्च किया। पूरे शहर में तरह-तरह की अफवाहें फैलती रहीं। इंटरनेट पर लगी रोक को बुधवार रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को ऊपरकोट से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को और सोमवार तड़के जमालपुर से महिलाओं को हटाए जाने के बाद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से जीवनगढ़ पुलिया स्थित क्वार्सी बाईपास पर महिलाएं जाम लगाकर धरने पर बैठी हैं। हालांकि सोमवार को देर रात तक उन्हें समझाने के प्रयास चलते रहे। मगर वह नहीं मानीं तो पुलिस प्रशासनिक मशीनरी उनसे कुछ दूर डेरा जमा कर बैठ गई है। वहीं क्वार्सी चौराहे से कमिश्नरी को जाने वाले रास्ते पर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया है। महेशपुर फाटक से क्वार्सी की ओर वाहन नहीं आने दिए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह से यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई और बाईपास पर आधा किमी दूरी तक महिलाएं जमा हो गईं। उनके ऊपर तंबू भी तान दिया गया और हाथ से लिखे सीएए-एनआरसी विरोधी बैनर भी लगा दिए गए। वहीं युवकों की भीड़ तिरंगे लिए उनका हौसला भी बढ़ा रही है। माइक से एएमयू की छात्राएं इन महिलाओं के बीच धरने को संबोधित कर रही हैं। शाहजमाल ईदगाह पर चल रहा धरना भी 29वें दिन जारी रहा। यहां दोपहर तक भीड़ कम रही, मगर शाम होते-होते महिलाओं की संख्या कई हजार पहुंच गई। पुरानी चुंगी स्थित एएमयू गेट पर भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

इधर, उपद्रव के बाद पुराने शहर में ऊपरकोट, चंदनशहीद रोड, घास की मंडी, बाबरी मंडी, खटीकान, चरखवालान, शाहजमाल में तीसरे दिन भी बंदी का मिला जुला असर रहा। ऊपरकोट पर मस्जिद के आसपास बाजार मंगलवार को भी पूरी तरह बंद रहा। लोग गलियों के मोड़ व मुहानों पर टोलियों में खड़े रहे। हालात बेहद तनावपूर्ण रहे और दिन भर तरह-तरह की अफवाहें इस तनाव को बढ़ाने का काम करती रहीं। दिन में पुलिस प्रशासनिक टीम ने पैदल फ्लैगमार्च कर माहौल सामान्य करने का प्रयास किया। शाहजमाल धरने में शाम को महिलाओं की भीड़ बढ़ने और प्रदर्शन उग्र होने के कारण वहां भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहर के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। शाहजमाल के अलावा जहां कहीं भी लोग सड़क रोककर बैठे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम जारी है।

-चंद्रभूषण सिंह डीएम

जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोगो को हटाते पुलिसकर्मी।

जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोगो को हटाते पुलिसकर्मी।- फोटो : CITY OFFICE

एएमयू चुंगी गेट पर सीएए, एनपीआर, एनसीआर के विरोध में धरना देती मुस्लिम महिलाएं।

एएमयू चुंगी गेट पर सीएए, एनपीआर, एनसीआर के विरोध में धरना देती मुस्लिम महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed