{"_id":"5e56ce538ebc3ef3d864320b","slug":"protest-against-caa-aligarh-news-ali227751178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोधः शहर में तनाव, जाम लगाकर सड़क पर पढ़ी नमाज, क्वार्सी पैठ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोधः शहर में तनाव, जाम लगाकर सड़क पर पढ़ी नमाज, क्वार्सी पैठ बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के चौथे दिन बुधवार को भी शहर में जबरदस्त तनाव और अफवाहों का दौर कायम रहा। मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाईपास स्थित जीवनगढ़ पुलिया पर सोमवार से जाम-धरना लगाए बैठीं प्रदर्शनकारी महिलाएं बुधवार को भी डटीं रहीं। शहर में दो जगह पुरानी चुंगी और जीवनगढ़ में धरना-प्रदर्शन के चलते जाम लगा रहा। हालांकि देर रात 12 बजे पुरानी चुंगी वाला जाम खोल दिया गया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक क्वार्सी चौराहे पर बृहस्पतिवार और रविवार को लगने वाली पैंठ न लगाने का आदेश दिया है।
वहीं शाहजमाल ईदगाह पर चल रहा धरना भी 30वें दिन जारी रहा। यहां दोपहर में दो युवक पर्चे बांटने आए। इस हरकत पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो वह भाग खड़े हुए। बाद में बांटे गए पर्चे जब्त कर लिए गए हैं। पुरानी चुंगी स्थित एएमयू गेट पर भी धरना जारी रहा। यहां नोकझोंक के बावजूद पुलिस ने शामियाना नहीं लगने दिया। शाम को प्रदर्शनकारियों ने यहां भी मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया और वहीं नमाज भी पढ़ी। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह के मुताबिक जीवनगढ़ धरने में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। जीवनगढ़ में धरने पर बैठीं महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऊपर तंबू तक तान दिया गया है। शाम को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद के नेतृत्व में पुलिस प्रशासनिक टीम ने धर्म गुरुओं के साथ पुराने शहर में शांति सद्भाव मार्च निकाला। वहीं इंटरनेट पर लगी रोक की अवधि बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है।
शहर में हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। शाहजमाल धरने के अलावा जीवनगढ़ के जाम पर बराबर नजर बनी हुई है। लोगों को समझाने का प्रयास जारी है। बवालियों पर कार्रवाई का क्रम भी जारी है। जीवनगढ़ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।-चंद्रभूषण सिंह डीएम