फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA

क्वार्सी बाईपास 36 घंटे से बैठीं महिलाएं, बुधवार रात 12 बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद

Wed, 26 Feb 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA
जीवनगढ़ पुलिया अनूपशहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के तीसरे दिन मंगलवार को भी शहर में जबरदस्त तनाव रहा। जीवनगढ़ पुलिया पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की वजह से मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाईपास पिछले 36 घंटे से जाम है। अलीगढ़ के पुरानी चुंगी स्थित एएमयू गेट, शाहजमाल ईदगाह और जीवनगढ़ पुलिया पर धरना प्रदर्शन जारी है। इंटरनेट पर लगी रोक को बुधवार रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को ऊपरकोट और सोमवार तड़के जमालपुर से महिलाओं को हटाए जाने के बाद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से जीवनगढ़ पुलिया स्थित क्वार्सी बाईपास पर महिलाएं जाम लगाकर धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन

यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई और बाईपास पर आधा किमी दूरी तक महिलाएं जमा हो गईं। उनके ऊपर तंबू भी तान दिया गया है। पुलिस प्रशासनिक मशीनरी उनसे कुछ दूर डेरा जमा कर बैठ गई है। क्वार्सी चौराहे से कमिश्नरी को जाने वाले रास्ते पर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया है। महेशपुर फाटक से क्वार्सी की ओर वाहन नहीं आने दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहर के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। शाहजमाल के अलावा जहां कहीं भी लोग सड़क रोककर बैठे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम जारी है।
-चंद्रभूषण सिंह डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed