{"_id":"5e46ee6f8ebc3ee6134d8dc6","slug":"protest-against-caa-aligarh-news-ali2267036109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोधः शाहजमाल में धरना जारी, शांति पूर्वक पढ़ी गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोधः शाहजमाल में धरना जारी, शांति पूर्वक पढ़ी गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
उपरकोट जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शुक्रवार को शाहजमाल स्थित ईदगाह के सामने महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। महिलाएं यहां 17 दिन से धरने पर हैं।
अंधेरे की वजह से मोमबत्ती की रोशनी में महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ धरना जारी है। जुमे के चलते दोपहर तक धरना स्थल पर चंद महिलाएं थीं। शाम होते-होते संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। जुमे की नमाज के बाद महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। महिलाओं ने धरना स्थल पर नमाज पढ़ी। महिलाओं का कहना है कि इस काले कानून का विरोध करती रहेंगी। देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है। देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। हमें इस देश से निकालने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने देेंगे।
जुमे की नमाज : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, एएमयू जामा मस्जिद, जमालपुर में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध के चलते एहतियातन जुमे की नमाज के दौरान ऊपरकोट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जमालपुर में भी पुलिस की तैनाती रही। नमाज मुकम्मल होने के बाद करीब आधे घंटे तक फोर्स वहां मौजूद रहा।