{"_id":"6a4037a004f63d9e3701d5c2","slug":"protest-advocates-played-damrus-conch-shells-and-metal-plates-during-the-sit-in-aligarh-news-c-2-gur1004-1007075-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध : अधिवक्ताओं ने धरने पर बजाए डमरू, शंख और थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध : अधिवक्ताओं ने धरने पर बजाए डमरू, शंख और थाली
विज्ञापन
तहसील कोल से थाली, डमरू बजाते हुए रैली निकालते लोग। संवाद
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडरों की धरना व भूख हड़ताल पर हैं। धरनास्थल पर अधिवक्ताओं ने डमरू, शंख व थाली बजाकर विरोध प्रदर्शित किया।
पिछले 23 दिन से यह हड़ताल महानिरीक्षक निबंधन के पत्र के विरोध में चल रही है। इस क्रम में शनिवार को भी उपनिबंधन कार्यालय के गेट पर धरना जारी रहा। अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की और संचालन महासचिव रामवीर सिंह बघेल ने किया।
23वें दिन प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड पर थाना बन्ना देवी से मसूदाबाद चौराहे तक जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद विवेक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सुनील कुमार परिहार भूख हड़ताल पर बैठे। अब 29 को ऋतुराज भारती, राकेश रौतेला, प्रमोद कुमार और भूपेश कुमार भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसी दिन सुबह करीब 11 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी।
यह रैली तहसील कोल के धरना स्थल से कठपुला और दीवानी कचहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र होगा। इधर, दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पाठक व सचिव अनिल शर्मा ने तहसील अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए सोमवार को जुलूस में शामिल होने का ऐलान किया है।