{"_id":"6474aa14a77ad60f1f0521b5","slug":"promised-free-electricity-for-irrigation-meters-installed-on-tubewells-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वायदा किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली का, लगा रहे नलकूप पर मीटर, भाकियू करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वायदा किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली का, लगा रहे नलकूप पर मीटर, भाकियू करेगी आंदोलन
Mon, 29 May 2023 07:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 07:05 PM IST
सार
भाकियू भानु गुट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक चुनावी जनसभा में आगामी पांच वर्षो तक किसानों को सिचाई के लिए फ्री बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन किसानों के नलकूपों पर बिजली विभाग मीटर लगा लगा रहा है।
विज्ञापन
भाकियू भानु के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर एसडीएम केबी सिंह को ज्ञापन देते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू भानु गुट ने यूपी मुख्यमंत्री के किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने के वायदा पूरा न होने पर आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। भाकियू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने का वायदा किया था, जबकि बिजली विभाग नलकूपों पर मीटर लगा रहा है।
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने गभाना तहसील जाकर एसडीएम केबी सिंह को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री के नाम दिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री ने एक चुनावी जनसभा में आगामी पांच वर्षो तक किसानों को सिचाई के लिए फ्री बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन किसानों के नलकूपों पर बिजली विभाग मीटर लगा लगा रहा है।
विज्ञापन
युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक किसानों को फ्री बिजली नहीं दी, तो भाकियू भानु सड़कों उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविल जादौन,दीपक ठाकुर, सुरेन्द्र चौधरी,अभिलाष चौहान, सूरज जादौन, जुगेन्द्र पाल सिंह, सत्य प्रकाश छौकर , महेन्द्र प्रधान, प्रेमपाल सिंह, भुवनेश सिंह , सुमित सिंह , मोनू कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन