फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Program of Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary and Brajesh Pathak in Khair

खैर उपचुनाव: 16 नवंबर को फिर आ रहे हैं सीएम योगी, अखिलेश यादव-जयंत चौधरी और ब्रजेश पाठक का यह है कार्यक्रम

Mon, 11 Nov 2024 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 08:58 PM IST
सार

खैर में 13 नवंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, 15 नवंबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 17 नवंबर को रालोद मुखिया जयंत चौधरी आएंगे। 

विज्ञापन
Program of Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary and Brajesh Pathak in Khair
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैर में सियासी माहौल लगातार गरम होता जा रहा है। विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 13 नवंबर से पांच दिन तक कई दलों के बड़े नेताओं की सभाएं होंगी। 13 नवंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, 15 नवंबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने फिर आएंगे। 17 नवंबर को रालोद मुखिया जयंत चौधरी आएंगे। 

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक 13 नवंबर को खैर में
भाजपा के उपचुनाव सह प्रभारी सुनील पांडे ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 13 नवंबर को खैर पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे बाईसी के जरारा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब पांच हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को खैर में
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने फिर खैर आएंगे। योगी 16 नवंबर को जट्टारी क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। अभी स्थान और समय तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव 15 नवंबर को खैर में
समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर और खैर नगर अध्यक्ष डॉ. डोरी लाल कुशवाहा ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हजियापुर डेयरी के पास मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।


जयंत चौधरी 17 नवंबर को खैर में
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष हमवीर सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी 17 नवंबर को गौमत चौराहा पर स्थित गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed