फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Program is being in Hindu-Sanatan culture

अलीगढ़ः सीएम ने पहनाया अंग वस्त्र तो पीएम ने हाथ जोड़े, हिंदू सनातन संस्कृति में रचा बसा रहा कार्यक्रम

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Program is being in Hindu-Sanatan culture
प्रधानमंत्री को कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास और डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के शुभारंभ के मौके पर लोधा में बनाए गए भव्य पंडाल में बीते दो दिनों से श्रीराम धुन और गणेश की वंदना हो रही थी। मुख्य मंच की भव्य एलईडी स्क्रीन पर भगवान गणेश की मधुर छवि और साथ में बज रहे भजन सभी को प्रभावित कर रहे थे। मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मीनाक्षी नागपाल के संगीतिका कला केंद्र के बच्चों ने दूसरे मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सीएम योगी अपने चिरपरिचित भगवा वस्त्रों में थे। उन्होंने पीएम मोदी को पीले अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया तो पीएम ने भी दोनों हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया। ये दृश्य सभी कैमरों में कैद हुआ।
विज्ञापन

सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में बांकेबिहारी को याद किया और पीएम मोदी को गोपाल स्वरूप की प्रतिमा भेंट की, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के साथ गाय भी शामिल थी। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने राधा अष्टमी का भी जिक्र किया। कहा कि राधा अष्टमी के मौके पर विवि का शिलान्यास और डिफेंस कॉरिडोर का शुभारंभ सोने पर सुहागा है। इस दौरान गंगा और यमुना का भी जिक्र किया गया। शहर विधायक संजीव राजा ने जय श्रीराम के नारे लगवाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा सहित उद्बोधन करने वाले सभी नेताओं ने भारत माता की जय के नारे लगवाए। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था के लिए घड़ों का इंतजाम किया गया था। पंडाल को भगवा रंगों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed