फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prof. Harish Sharma becomes president of teachers union

रम्पुटा चुनाव: शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रो हरीश, मिले 153 वोट, महामंत्री चुने गए डॉ. रणवीर

Mon, 11 Sep 2023 12:29 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 12:29 AM IST
सार

रम्पुटा का चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सेंगर, डॉ. मधु माहौर, डॉ. राम अवध सिंह यादव, महामंत्री डॉ. रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. भावना टिमल, डॉ. रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार चुने गए।

विज्ञापन
Prof. Harish Sharma becomes president of teachers union
रम्पुटा के चुने गए पदाधिकारी प्रमाण पत्र के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ शिक्षक संघ ( रम्पुटा) के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सेंगर, डॉ. मधु माहौर, डॉ. राम अवध सिंह यादव, महामंत्री डॉ. रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. भावना टिमल, डॉ. रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार चुने गए।

विज्ञापन


रविवार को डीएस कॉलेज अलीगढ़ में शिक्षक संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद मतगणना हुई। कुल 441 में से 421 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। डीएस कॉलेज अलीगढ़ के प्रो. हरीश कुमार शर्मा (153) ने प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह (126) पीसी बागला हाथरस को 27 मतों से हराया। प्रो. ओमवीर सिंह (123), प्रो. कवि शंकर वार्ष्णेय को (15) मत मिले। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष (अनारक्षित) के लिए तीन प्रत्याशी आमने-सामने थे। डीएस कॉलेज के डॉ. सौरभ कुमार सेंगर (234) ने डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता डीएस कॉलेज (96) को 138 मतों से हराया। डॉ. सौरभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर अध्यक्ष व अलीगढ़ विभाग के प्रमुख हैं। वह वर्ष 2018 से संगठन में कार्य कर रहे हैं। डॉ. हरेंद्र कुमार गौड़ को (82) मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर थी। टीआर कन्या महाविद्यालय की डॉ. मधु माहौर (281) ने डॉ. मिथिलेश कुमारी (120) केए कॉलेज कासगंज को 161 मतों से हराया। उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था। जेएलएन कॉलेज एटा के डॉ राम अवध सिंह यादव (176) ने डॉ. देव प्रकाश (141) एसडी कॉलेज हाथरस को 35 मतों से हराया। डॉ. साहब सिंह को (92) मत मिले। 

महामंत्री पद के लिए भी त्रिकोणीय मुकाबला था। एसवी कॉलेज के डॉ. रणवीर सिंह (166) ने  डॉ. वीरेंद्र कुमार (153) डीएस कॉलेज को 13 मतों से हराया। डॉ. राजेश कुमार को (99) मत मिले। संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। डीएस कॉलेज के डॉ. हरेंद्र सिंह (216) ने डॉ. शिवेंद्र शाह (178) एसवी कॉलेज को 38 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त मंत्री (महिला) पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एसजेएनपी कॉलेज कासगंज की डॉ. भावना टिमल (270) ने डॉ. नीरू वार्ष्णेय (144) एसवी कॉलेज को 126 मतों से हराया। 

संयुक्त मंत्री (एटा, कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा के डॉ. रोहित तिवारी (164) ने डॉ. राकेश बाबू (145) एसडी कॉलेज हाथरस को 19 मतों से हराया। डॉ. अच्युत प्रकाश गुप्ता को (95)  मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी आमने-सामने थे। एसवी कॉलेज के डॉ. पंकज कुमार  (234) ने प्रो. बीपी मौर्य (123) गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा को 111 मतों से हराया। डॉ. मनोज कुमार तोमर को (52) मत मिले।  चुनाव संयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने बताया कि भारी बारिश के बाद भी पहली बार हो रहे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 


शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि : प्रो. हरीश
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ शिक्षक संघ ( रम्पुटा) के अध्यक्ष चुने गए प्रो. हरीश शर्मा ने कहा कि जो भरोसा उन पर साथी शिक्षकों ने जताया है, उसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं। शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश किसी को भी नहीं करने दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed