फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharana Pratap and philanthropist Bhamashah

Aligarh News: महाराणा प्रताप व दानवीर भामाशाह की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 18 May 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharana Pratap and philanthropist Bhamashah
शोभायात्रा के दौरान अतिथि का स्वागत करते आयोजक। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
महाराणा प्रताप व दानवीर भामाशाह की जयंती कस्बा जवां स्थित एक फार्म हाउस में मनाई गई। इससे पूर्व दोनों महापुरुषों की शोभायात्रा कासिमपुर और जवां में निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह गर्ग ने की और संचालन प्रमेंद्र सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि शूरवीर महाराणा प्रताप व दानवीर भामाशाह राष्ट्र की धरोहर हैं। जब राष्ट्र कठिन दौर में गुजर रहा था तब दोनों ही महापुरुषों ने देश के सम्मान व स्वाभिमान को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को गौरव प्रदान करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाकियू (भानु) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनपाल सिंह, ममता राघव, कृष्णा ठाकुर, विक्रम सिंह, जवां ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह, बरौली के चेयरमैन मनोज सिंह, जवां के चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी, धर्मवीर, हर्षित राघव, मुकेश सिसोदिया, हाजी इलियास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed