फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Procession on Rangbharni Ekadashi today, traffic will change

अलीगढ़ : रंगभरनी एकादशी पर शोभायात्रा आज, बदला रहेगा यातायात

Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Procession on Rangbharni Ekadashi today, traffic will change
रंगभरनी एकादशी पर सासनीगेट जयगंज से शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में दोपहर दो बजे से लेकर शोभायात्रा की समाप्ति तक शहर के अंदर यातायात को डायवर्ट किया गया है, जबकि सासनीगेट से लेकर गांधीपार्क चौराहे तक शोभायात्रा के मार्ग की वजह से हर प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने जाम या अन्य समस्याओं से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह दी है।
विज्ञापन

यह की गई है व्यवस्था
1- कानपुर-एटा की तरफ से बौनेर तिराहा होते हुए एटा चुंगी चौराहा, शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। वाहन बौनेर तिराहे से डायवर्ट होकर खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन

2- आगरा-हाथरस की तरफ से सासनीगेट आने वाले सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन आगरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा-कानपुर और खैर दिल्ली के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें भी प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, खैर और दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
4-दिल्ली बुलंदशहर की तरफ से सारसौल चौराहा होते हुये शहर की तरफ आने वाले वाहन सभी भारी वाहन और रोडवेज बस सारसौल चौराहे से डायवर्ट होकर नादापुल बाईपास होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

5-गांधीपार्क बस अड्डे से लेकर सासनीगेट चौराहे तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, रोडवेज बसें, ई-रिक्शा, टेंपों आदि प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गांधीपार्क बस अड्डे से सारसौल चौराहा, एटा चुंगी चौराहे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed