फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   process of sending AMU students their home town begin

एएमयू छात्रों का घर लौटना शुरू, रवाना होने से पहले बसें सैनिटाइज की गई प्रॉक्टर कार्यालय पर भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो सका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
process of sending AMU students their home town begin
एएमयू छात्रों को रवाना किए जाने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में, यहां छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को घर भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 1 मई से प्रॉक्टर कार्यालय छात्रों को रवाना करने का काम शुरू हो गया । इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। मार्च महीने में लॉक डाउन की घोषणा हो जाने के बाद अधिकांश छात्र अपने अपने घरों को पहले ही चले गए थे। लेकिन ट्रेनों की सुविधा ना मिलने व आवागमन के अन्य साधन न होने के चलते हजारों छात्र हॉस्टल में ही फंस कर रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मई और जून महीने में ना कोई कक्षा होगी, ना कोई परीक्षा होगी और ना ही कोई प्रवेश परीक्षा होगी। शुक्रवार को अपने-अपने घर जाने के लिए विद्यार्थियों की प्रॉक्टर कार्यालय पर भीड़ इकट्ठी हो गई। विद्यार्थियों ने मास्क लगाए हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो सका। रवाना होने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया । परिवहन निगम द्वारा 30 से अधिक बसें लगाई गई थीं। मौके पर परिवहन विभाग और नगर निगम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसके साथ साथ विभिन्न हाल के प्रोवस्ट भी छात्रों के साथ प्रोक्टर कार्यालय पर मौजूद थे । संभावना व्यक्त की जा रही है कि छात्रों के रवाना होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed