{"_id":"66dd5e1d359d2e3f040c811d","slug":"problems-in-getting-certificate-in-aligarh-municipal-corporation-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: एसी में बैठे नगर निगम के कर्मचारी, कहा - बिजली आने पर बनेगा प्रमाण पत्र, निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: एसी में बैठे नगर निगम के कर्मचारी, कहा - बिजली आने पर बनेगा प्रमाण पत्र, निराश लौटे लोग
Sun, 08 Sep 2024 01:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:50 PM IST
सार
एसडीओ घंटाघर मनीष गुप्ता ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रही। आपूर्ति सुचारू थी। अब नगर निगम की कोई आंतरिक दिक्कत रही हो तो जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र काउटर पर लाइन में लगे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम में 7 सितंबर को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को निराशा हाथ लगी। केंद्र के कर्मचारियों ने बिजली नहीं होने की बात कहते हुए कंप्यूटर बंद कर दिया जबकि पंजीकरण केंद्र में एसी चल रहा था।
विज्ञापन
7 सितंबर सुबह 10 बजे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण केंद्र पहुंचे आवेदकों को कर्मचारियों ने बताया कि बिजली न आने की वजह से कंप्यूटर नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आने के बाद ही कंप्यूटर चल पाएंगे। आवेदकों ने उनसे सवाल किया कि जब एसी चल रहा है तो कंप्यूटर क्यों नहीं चल रहा है। इस पर कर्मचारियों ने गुस्से में आकर कहा कि जब बिजली आ जाएगी, तब कंप्यूटर चलेगा। आवदेक बिजली आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
आवेदक प्रमोद कुमार, अवतार सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में एसी चल रहा था। लेकिन, कर्मचारियों ने कहा कि बिजली नहीं है, इसलिए कंप्यूटर बंद है। दोपहर एक बजे आवेदक मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पास पहुंचे। उनसे प्रमाण पत्र नहीं बनाने की शिकायत की। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदकों ने कंप्यूटर बंद होने की स्थिति में प्रमाण पत्र नहीं बनाने की शिकायत की थी। उसकी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति लगातार जारी थी
एसडीओ घंटाघर मनीष गुप्ता ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रही। आपूर्ति सुचारू थी। अब नगर निगम की कोई आंतरिक दिक्कत रही हो तो जानकारी नहीं है। वैसे नगर निगम से किसी प्रकार के फाल्ट को लेकर भी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई थी।