फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priyanshu became Mister, Mamta became Miss Aligarh

Aligarh Exhibition: प्रियांशु मिस्टर, ममता बनीं मिस अलीगढ़, रैंप पर किया कैट वॉक

Sun, 11 Feb 2024 08:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 08:28 PM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश की मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीराम की थीम को लेकर रैंप पर उतरे थे। उन्होंने श्रीराम, माता सीता के स्वरूप में प्रस्तुति दी। बाबा फतह सिंह गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। प्रियांशु राज मिस्टर अलीगढ़ और ममता बघेल मिस अलीगढ़ चुनी गईं।

विज्ञापन
Priyanshu became Mister, Mamta became Miss Aligarh
मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता में रैंप पर कैट वॉक करते प्रतिभागी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर कल्प सोसाइटी द्वारा मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 64 प्रतिभागियों ने रैंप पर कैट वॉक की। प्रियांशु मिस्टर और ममता मिस अलीगढ़ चुनी गईं।

विज्ञापन


मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीराम की थीम को लेकर रैंप पर उतरे थे। उन्होंने श्रीराम, माता सीता के स्वरूप में प्रस्तुति दी। बाबा फतह सिंह गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, महंत योगी कौशल नाथ, कल्पना पंडित एवं नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन


मिस्टर अलीगढ़ का खिताब प्रियांशु राज को मिला। दीपक कुमार, जयदीप प्रथम उपविजेता की श्रेणी में रहे। दूसरे विजेता के स्थान पर हिमांशु सारस्वत रहे। मिस अलीगढ़ ममता बघेल चुना गया। प्रथम उपविजेता अर्ची एवं द्वितीय उपविजेता गुनगुन रहीं। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मित्तल, डॉ. पुनीता अरोरा, डॉ. सुदर्शन तोमर, डॉ. रष्मित कौर शामिल रहे। कल्पना पंडित, संजय पंडित, जेएस सोढी, सारिका रायजादा, पावनी, ख्याति, राहुल, रचित, हर्ष, देवू आदि का सहयोग रहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed