फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priyanka tweeted about Aligarh post mortem house chaos DM gave clarification by re-tweet

अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रियंका ने किया ट्वीट, डीएम ने री-ट्वीट कर दी सफाई

Sun, 28 Jun 2020 05:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jun 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Priyanka tweeted about Aligarh post mortem house chaos DM gave clarification by re-tweet
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

आगरा के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस की अव्यवस्थाओं को लेकर ट्वीट कर खलबली मचा दी। ट्वीट होने के बाद उस पर धड़ाधड़ कमेंट और री-ट्वीट होने के साथ ही लाइक्स आने लगे। प्रशासन और शासन की खिंचाई होने लगी। जैसे ही मामला जिलाधिकारी ने संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल मामले की जांच को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सीएमओ बीपी कल्याणी और एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को भेजा। उन्होंने मौका मुआयना कर डीएम को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उन्होंने किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने की बात लिखी है। 

विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से पोस्टमार्टम हाउस के संबंध में मीडिया में चल रहीं खबरों का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। खबर लिखे जाने तक ट्वीट को 474 लोगों ने ट्वीट, 2746 ने री-ट्वीट और 7540 ने लाइक किया। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था है। शव बाहर रखे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे की उगाही हो रही है। कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले से जिला प्रशासन में खलबली मचने के बाद जिलाधिकारी ने जांच कराई। इसके बाद डीएम अलीगढ़ के नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट से री-ट्वीट करते हुए सफाई दी कि इस संबंध में एडीएम सिटी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय की संयुक्त टीम से जांच कराई गई है। जांच में इस प्रकार का कोई भी तथ्य संज्ञान में नहीं आया है, तथा सभी कार्य संतोषजनक पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed