{"_id":"6036ac4e8ebc3ee938322866","slug":"priyanka-gandhi-sought-time-for-meeting-in-aligarh-city-office-news-ali2571466128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सभा के लिए प्रियंका गांधी से मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सभा के लिए प्रियंका गांधी से मांगा समय
विज्ञापन
मथुरा की जनसभा के बाद अलीगढ़ में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी की जनसभा कराने के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी के कार्यालय को पत्र लिखा है। अलीगढ़ में जनसभा करने के लिए उनसे समय मांगा है।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने पत्र में कहा है कि कुछ लोग प्रियंका गांधी की जनसभा न होने के संबंध में भ्रम पूर्ण बातें फैला रहे हैं। इस तरह की चर्चा की जा रही है कि प्रियंका गांधी अलीगढ़ में जनसभा के लिए नहीं आ सकती हैं, इसलिए अलीगढ़ में जनसभा होना आवश्यक है ।
मनोज सक्सेना के अनुसार प्रियंका गांधी का कार्यालय जनसभा के लिए समय और स्थान तय करेगा। उनके कार्यालय से जो सूचना मांगी जाएगी उपलब्ध कराई जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने भी प्रियंका गांधी कार्यालय को पत्र भेजकर अलीगढ़ में कार्यक्रम की मांग की है। कहा कि हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना में जब प्रियंका गांधी आई थीं तो उसका प्रभाव अलीगढ़ के लोगों पर भी देखने को मिला था। इस समय अलीगढ़ जिले का नौजवान, किसान प्रियंका गांधी को सुनना चाहता है। देश के ज्वलंत मुद्दों पर उनसे संवाद करना चाहता है, इसलिए अलीगढ़ में कार्यक्रम मांगा गया है।