फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav are misleading people: Deputy CM

प्रियंका और अखिलेश के बहकाने से यूपी में हुआ बवाल : मौर्य

Sun, 12 Jan 2020 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav are misleading people: Deputy CM
नुमाइश मैदान में नागरिकता संशोधन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौ? - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि मेला लगाकर नागरिकता देंगे, दम हो तो रोक लेना। कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने दोनों दलों की हैसियत खत्म कर दी है। मुस्लिम वोटों के लिए उनमें होड़ मची हुई है। इसलिए अफवाह फैलाई जा रही है। प्रियंका और अखिलेश के बहकाने से यूपी में बवाल हुआ और अब सहानुभूति लेने के लिए वह लोगों के घर जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने आश्वस्त किया कि देश से मुसलमानों को नहीं, घुसपैठियों कोे निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को नुमाइश मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम समर्थक मंच की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का नागरिकता संशोधन कानून से कोई मतलब नहीं है। इन्हीं के उकसावे पर उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोकने का प्रयास किया गया, जिसे हम लोगों ने नाकाम कर दिया। श्रीराम जन्म भूमि, अनुच्छेद 370, 35-ए और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भाजपा को सफलता मिलने से कांग्रेस व सपा के नेताओं के दिलों में ज्वाला सुलग रही थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करने की हिम्मत नहीं थी। तब इन्होंने अफवाह फैलाई कि नागरिकता संशोधन कानून से मुसलमानों की नागरिकता छिन जाएगी। यह अफवाह इसलिए फैलाई कि उनकी हैसियत खत्म हो गई है। एक हजार लोगों को जुटाने की ताकत नहीं है। मुसलमान भी हकीकत समझ चुके हैं और नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अब नहीं चलेगा जिन्ना का जिन्न
उप मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम लिए बिना कहा कि अब यहां जिन्ना का जिन्न नहीं चलेगा। पाकिस्तान के नहीं, भारत माता की जय के नारे लगेंगे। उन्होंने नाम लिए बिना मेरठ के एसपी के बयान का समर्थन किया और कहा कि कोई भी देशभक्त अधिकारी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं सुन सकता। पाकिस्तान और कांग्रेस का आपस में गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि इमरान खान से कह दो कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों को बुला लें, हम नहीं टोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम के बेटे की चली गई विधायकी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एनसीआर का फार्म अवश्य भरें। अखिलेश यादव फार्म नहीं भरने की बात कर रहे हैं। आजम खां के बेटे ने सही फार्म नहीं भरा तो उसकी विधायकी चली गई। एनसीआर का फार्म नहीं भरोगे तो चुनाव भी नहीं लड़ पाओगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का नाम प्रियंका ट्वीट वाडरा रख दिया है।
कोई आंख उठाकर देखेगा तो फोड़ दिया जाएगा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना से कहते हैं कि पहली गोली मत चलाना, उसके बाद गोलियों की गिनती मत करना। आज कोई भारत की सीमा की ओर आंख उठाकर देखेगा तो फोड़ दिया जाएगा।
विरोध करने वालों को उठाकर फेंकने का अभियान जारी रहेगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगों से मोबाइल पर नंबर 8866288662 डायल करने का आह्वान किया। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नंबर डायल करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करें।

किसी के बहकावे में नहीं आएं : संदीप
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आए। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। देश में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित है। सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि विदेशी मां के पेट से जन्म लेने वाला बच्चा कभी सपूत नहीं हो सकता। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मनोज अग्रवाल एवं मनोज शर्मा ने किया।

नुमाइश मैदान उपस्थित लोग।

नुमाइश मैदान उपस्थित लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed