फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Private hospitals not providing staff details for corona vaccination

कोरोना टीकाकरण के लिए स्टॉफ का ब्योरा नहीं दे रहे निजी अस्पताल

Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals not providing staff details for corona vaccination
उत्तर प्रदेश के जालौन में नर्सिंग होम के ओटी मैनेजर में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
जनपद के प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम संचालक टीकाकरण के लिए स्टॉफ का ब्योरा उपलब्ध कराने से कतरा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत 559 नर्सिंग होम, अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर में से अब तक मात्र 242 ने ही स्वास्थ्यकर्मियों की सूची उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन



नए साल में कोरोना का टीका आने की उम्मीद है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। जनपद के 74 सीएचसी व पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से स्वास्थ्यकर्मियों की सूची सीएमओ ऑफिस में आ गई है।
विज्ञापन



इस सूची में अब तक 5685 लोगों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त करीब 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीएमओ ऑफिस में 559 नर्सिंग होम, अस्पताल, लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर आदि पंजीकृत हैं। करीब एक महीने से सबसे स्वास्थ्यकर्मियों की सूची मांगी जा रही है। लेकिन अभी तक 242 संस्थानों ने ही सूची उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



317 की सूची का इंतजार किया जा रहा है। आईएमए के सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय का कहना है कि आईएमए में 340 सदस्य है, जिसमें से 150 से अधिक ने सूची उपलब्ध करा दी है। डॉ. भरत का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को आईएमए के सदस्यों की सूची उपलब्ध करा दी है। वह बता दें कि किसने-किसने सूची नहीं दी है। हम उनसे बातचीत कर सूची भिजवा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed