{"_id":"66986428d54f2a316102b664","slug":"prisoner-dies-due-to-electric-shock-in-house-aligarh-news-c-2-1-ali1005-436948-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे, करंट से बंदी रक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे, करंट से बंदी रक्षक की मौत
Thu, 18 Jul 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:09 AM IST
सार
बंदी रक्षक घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहा था। तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक की सरकारी आवास में करंट लगने से मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वह घर में लगा बिजली बोर्ड सही कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मूल रूप से फर्रुखाबाद के कंपिल के रजगांव के 37 वर्षीय शहनवाज जेल में बंदी रक्षक थे। वह परिवार के साथ यहां जेल के पास सरकारी आवास में पत्नी, बेटा व बेटी संग रहते थे। 16 जुलाई रात घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। इस पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में परिजन शव साथ ले गए। इस दौरान यह भी सामने आया कि वह किडनी संबंधी रोगी हो गए थे और आठ वर्ष पहले किडनी बदली गई थी। उनकी मौत पर 17 जुलाई को जेल में शोक मनाया गया।
विज्ञापन