फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Principal's school boy, family members raised eyebrows

प्रधानाध्यापिका ने काटे छात्रा के बाल, घरवालों ने मचाया बवाल

Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Principal's school boy, family members raised eyebrows
कटी चोटी दिखाती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
धनीपुर क्षेत्र के गांव दारापुर के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्वच्छता पखवाड़े में एक मासूम छात्रा के बालों पर कैंची चला दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन विद्यालय पहुंचे और वहां कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि बच्ची बिना नहाए स्कूल आती थी। कई बार कहने के बाद भी उसके परिजनों ने उसके बाल नहीं कटवाए थे। उनमें जुएं पड़ गए थे। इसलिए उन्होंने इसके बाल काटे हैं। वहीं, बीएसए ने कहा है कि मामला गंभीर है और वह जांच कराने के बाद इस मामले में कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


धनीपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव दारापुर में मानसी नाम की मासूम छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है। उसके परिजनों का आरोप है कि बुधवार को जब बच्ची पढ़ने के लिए स्कूल गई तो उसे वहां की प्रधानाध्यापिका ने मारापीटा और उसकी चोेटी काट दी। बाल कटने के बाद जब बच्ची रोते हुए स्कूल से वापस घर गई तोे उसकी हालत देखकर परिजन भी विद्यालय पहुंच गए और इस पर तीखा विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि बच्ची रोजाना नहाकर विद्यालय जाती है। 
विज्ञापन


इस मामले में प्रधानाध्यापिका आशा देवी का कहना था कि बच्ची अक्सर बिना नहाये विद्यालय आती थी और उसके सिर में जुएं पड़े हुए थे। उसके परिजनों को बुलाकर यह समस्या बताई, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। कोई भी बच्चा उसके साथ खड़ा तक नहीं होता था। उन्होंने छात्रा को जुआं मारने वाला सैंपू भी दिया था, लेकिन उसने नहीं लगाया। बड़े बालों की वजह से उसका सिर साफ नहीं रह पाता था। अपना    समझ कर उसके बाल काटे हैं। वैसे भी इस समय स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मेरे पास आई है। बच्ची की चोटी काटा जाना बिल्कुल गलत है। इस मामले की जांच बीईओ धनीपुर सतीश चंद्र शर्मा को सौंपी गई है। वह जांच के बाद मुझे रिपोर्ट देंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

- धीरेंद्र कुमार, बीएसए 

पिछले दो वर्षों में प्रधानाध्यापिका ने स्कूल का कायाकल्प कर दिखाया है, जिसके लिए पूर्व में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। गुरुवार को भी विभागीय स्तर पर उनका सम्मान समारोह है।
- सुरेंद्र सिंह, प्रधानपति 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed