{"_id":"62d30f621c46e707ba3c36b2","slug":"principal-missing-from-school-for-nine-years-in-aligarh-instructions-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में गजब खेल: नौ साल से प्रधानाध्यापक स्कूल से गायब, लेता रहा वेतन, कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में गजब खेल: नौ साल से प्रधानाध्यापक स्कूल से गायब, लेता रहा वेतन, कार्रवाई के दिए निर्देश
Mon, 18 Jul 2022 10:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:02 AM IST
सार
अतरौली के गांव कलियानपुर रानी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक वेदपाल सिंह ने बताया कि वे जुलाई 2007 से पढ़ा रहे है। अप्रैल 2014 में वरिष्ठता के आधार पर प्रदीप कुमार को प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से वे बिना कोई सूचना दिए ही प्रदीप कुमार अनुपस्थित चल रहे है। इस प्रकरण में बीएसए कार्यालय में लगातार पत्राचार करके कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली तहसील क्षेत्र के कल्यानपुर रानी गांव में सरकारी स्कूल में पिछले नौ साल से प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं है जबकि संबंधित प्रधानाध्यापक बिना स्कूल आए ही वेतन ले रहा है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की मिलीभगत सामने आ रही है। इस मामले में डीएम से शिकायत होने पर प्रधानाध्यापक की संबद्धता खत्म करते हुए प्रकरण में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अतरौली के गांव कलियानपुर रानी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक वेदपाल सिंह ने बताया कि वे जुलाई 2007 से पढ़ा रहे है। अप्रैल 2014 में वरिष्ठता के आधार पर प्रदीप कुमार को प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से वे बिना कोई सूचना दिए ही प्रदीप कुमार अनुपस्थित चल रहे है। इस प्रकरण में बीएसए कार्यालय में लगातार पत्राचार करके कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस पर विभागीय स्तर पर शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक नौ वर्षों से अनुपस्थित होने के बाद भी लगातार वेतन ले रहा है। वेदपाल सिंह के अनुसार वह बिना किसी अधिकृत पत्र के स्कूल के लेखा- जोखा का कार्य संभाले हुए हैं। इस प्रकरण में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक की संबद्धता को तत्काल समाप्त करते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन