फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Principal in-charge suspended for talking obscenely to teacher

Aligarh News: शिक्षिका से अश्लील बात करना पड़ा भारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 23 Feb 2025 04:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:00 PM IST
सार

बीईओ ने बताया कि शिक्षिका ने उनसे कहा कि प्रधानाध्यापक निपुण एसेसमेंट के कारण अवकाश स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। जांच आख्या में फोन पर शिक्षिका से अश्लील बातें करना, अनुपस्थित दिवस के बाद में हस्ताक्षर करना, ग्रामीणों व ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित न कर पाना शामिल है।

विज्ञापन
Principal in-charge suspended for talking obscenely to teacher
निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शिक्षिका से अश्लील बातें करने सहित अन्य आरोपों में कंपोजिट विद्यालय वाईकलां गंगीरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू शर्मा को निलंबित कर दिया गया। प्रधानाध्यापक की विद्यालय स्टाफ, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में चल रहे विवाद के बारे में आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। बीएसए ने बीईओ गंगीरी को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि शिक्षिका ने उनसे कहा कि प्रधानाध्यापक निपुण एसेसमेंट के कारण अवकाश स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। जांच आख्या में फोन पर शिक्षिका से अश्लील बातें करना, अनुपस्थित दिवस के बाद में हस्ताक्षर करना, ग्रामीणों व ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित न कर पाना शामिल है। इस आधार पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने फोन पर कोई अश्लील बातें नहीं की है। फोन की फॉरेंसिक जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन


अनुपस्थित पांच शिक्षकों का वेतन रोका
प्राथमिक विद्यालय नौगवां अर्जुन में निपुण आकलन करने पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षु को विद्यालय सुबह 9:45 बजे तक बंद मिला। उनके फोन पर बीएसए ने पांच शिक्षकों को अनुपस्थित मानकर उनका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने प्रधानाध्यापिका प्रतिभा वशिष्ठ, भावना शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, संजय कुमार, स्वाति, शिक्षामित्र चित्रपाल शर्मा, चंचल कुमारी को अनुपस्थित बताकर उनका वेतन और मानदेय रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed