फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister will be the chief guest at Amu's Century Celebrations

एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 17 Dec 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will be the chief guest at Amu's Century Celebrations
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम में एएमयू बिरादरी को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह में उनकी उपस्थिति से देश और दुनिया में फैले एएमयू समुदाय को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा। शताब्दी वर्ष किसी भी विश्वविद्यालय के इतिहास में एक यादगार वर्ष है। इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए हमने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के एएमयू के ही एक अन्य शताब्दी कार्यक्रम में भाग लेने की पूरी संभावना है। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और पुस्तक प्रेमियों से अपील की है कि वह ऑनलाइन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें। साथ ही गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और ईद मिलाद उन नबी की बैठक जैसे कार्यक्रमों की तरह शताब्दी कार्यक्रमों को भी राजनीति से अलग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू की प्रमुख इमारतें रंगीन झालरों से रोशन होंगी
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासनिक ब्लॉक और प्रशासनिक ब्लॉक से सैंटनरी गेट तक, इंजीनियरिंग कॉलेज से युनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक तक, पॉलिटेक्निक से मोरिसन कोर्ट रोड तक, विक्टोरिया गेट, युनिवर्सिटी मस्जिद, स्ट्रैची हॉल, सर सैयद हाउस के मुख्य मार्गों को 17 और 18 दिसंबर की शाम को रंग-बिरंगी झालरों से रोशन किया जाएगा। सर सैयद द्वारा स्थापित मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को एक दिसंबर 1920 को राजपत्र अधिसूचना द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रोन्नत किया गया था। 17 दिसंबर को तत्कालीन कुलपति अली मोहम्मद खान राजा महमूदाबाद ने विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed