फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Yogi Adityanath rally in Aligarh

प्रधानमंत्री मोदी आज नुमाइश मैदान से मुद्दों के सहारे मांगेंगे वोट, सीएम योगी भी करेंगे संबोधित

Sun, 14 Apr 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Yogi Adityanath rally in Aligarh
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित कर अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम, हाथरस के राजवीर दिलेर एवं बुलंदशहर के भोला सिंह के लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह देश से जुड़े और स्थानीय मुद्दों के सहारे वोटरों से रू-ब-रू होकर वोट मांगेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। उनके लिए 60 बाई 40 का जर्मन हेंगर स्टेज बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 8 फीट है। 
विज्ञापन


60 फीट का डी है। जर्मन हेंगर पंडाल में करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल में कूलर एवं पंखे का इंतजाम किया गया है। मुख्य पंडाल के अतिरिक्त अगल-बगल दो पंडाल बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा पंडाल एरिया 300 बाई 500 का है। रैली संयोजक हेमंत राजपूत ने बताया कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिव प्रकाश शुक्ला, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, अलीगढ़ के प्रत्याशी सतीश गौतम, हाथरस के प्रत्याशी राजवीर दिलेर एवं बुलंदशहर के प्रत्याशी भोला सिंह रहेंगे। 

शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के भी मंच पर रहने की चर्चा है। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2.30 बजे मंच पर पहुंचेंगे और 3.10 तक रहेंगे। पार्टी नेताओं की माने तो दो लाख से अधिक लोगों के रैली में आने की उम्मीद है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रैली प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमंत राजपूत, पवन खंडेलवाल, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, वीएस पॉल, अनिल सेंगर आदि रैली स्थल पर तैयारियों में लगे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि अलीगढ़ में मोदी की जनसभा के सभी पुराने रिकार्ड टूट जाएंगे।

पांचवीं पर अलीगढ़ आ रहे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार नुमाइश मैदान एवं पांचवीं बार अलीगढ़ में आ रहे हैं। विधान सभा चुनाव के पहले 5 फरवरी 2017 को उन्होंने नुमाइश मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। 

उससे पूर्व अप्रैल 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले अलीगढ़ आए थे। उस समय वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। उससे पूर्व 2009 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए शीला गौतम के पक्ष में प्रचार करने आए थे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के रूप में 2010 में मंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मोदी अलीगढ़ आए थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

पीएमओ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दोपहर पौने दो बजे आगरा एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.20 बजे अलीगढ़ हैलीपैड पहुंच जाएंगे। यहां दोपहर 2.25 बजे उनका हैलीकाप्टर लैंड करेगा। 

यहां से प्रधानमंत्री पांच मिनट में दोपहर ढ़ाई बजे नुमाइश मैदान स्थित सभास्थल पर पहुंच जाएंगे तथा दोपहर 3.10 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। सवा तीन बजे हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से 3.25 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 

सीएम योगी का कार्यक्रम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे एटा से हैलीकाप्टर द्वारा आईटीआई ग्राउंड स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर दो बजकर दस मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। 

दोपहर ढाई से तीन बजकर दस मिनट तक प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान मंच पर मौजूद रहेंगे। सवा तीन बजे जनसभा स्थल से कार द्वारा हैलीपैड जाएंगे। सवा तीन बजे से सवा चार बजे तक प्रधानमंत्री की विदाई के लिए आरक्षित रखा गया है। सवा चार बजे वह हैलीकाप्टर से आगरा रवाना होंगे।

पानी का किया गया है पूरा इंतजाम

11 अप्रैल को अतरौली में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के अनुभव को ध्यान में रखकर मोदी की जनसभा के दौरान पानी का पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। योगी की सभा में मोदी-मोदी के साथ पानी-पानी के नारे लगे थे।

भीषण गर्मी के बीच 2.30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा है। ऐसे में पानी की मांग रहेगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम को देखते हुए पानी का पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर साफ-सफाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ध्यान में रखते हुए नुमाइश मैदान के समीप युद्धस्तर पर साफ-सफाई का काम चल रहा है। आसपास के नालियों की भी सफाई हो रही है। हालांकि कोल तहसील के सामने नुमाइश मैदान में शनिवार को भी धूल उड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed