{"_id":"6956dcbbf565a7cc7a053647","slug":"priest-training-camp-concludes-with-a-yagna-aligarh-news-c-116-1-sali1010-103995-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का यज्ञ के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का यज्ञ के साथ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति सौरभ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित गार्गी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय भैया चामड़ में यज्ञ पुरोहित प्रशिक्षण शिवर का समापन हो गया। इस मौके पर 11 कुंडीय यज्ञ आचार्य राजेन्द्र कालवा के ब्रह्मत्व में नव प्रशिक्षित पुरोहित बहनों ने वेद मंत्रों से यज्ञ कराया।
गुरुकुल की बालिकाओं ने शुभि आर्या तथा साधना के निर्देशन में वीर रस से भरे गीतों पर सांकेतिक गीत, ब्रह्मचारिणी (रेशमा आर्या) द्वारा सत्यार्थ प्रकाश के विषय पर स्वरचित कविता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह विशिष्ट अतिथि रालोद के जिलाध्यक्ष लोकदल हम्वीर सिंह ने स्वामी चेतन देव जी की साधना के लिए निर्मित साधना कुटीर का उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करके किया। इस कुटिया का निर्माण चौधरी कल्याण सिंह (केके कोल्ड स्टोर) के सहयोग से कराया गया है।
बालिकाओं को गार्गी जैसी बनने की प्रेरणा
मुख्य अतिथि ने वेद विदुषी गार्गी जैसी बनने की बालिकाओं को प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि ने गुरुकुलीय बालिकाओं के कार्यक्रम की सराहना की। नव प्रशिक्षित पुरोहित बहनों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए । कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर मनु आर्या ने समागत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर गुरुकुल समिति के सदस्य आचार्य रामपाल शास्त्री जी, आचार्य सोमदेव , चन्द्र पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह स्वामी जगदीश्वरानन्द, हर्षिता तथा बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।