फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priest's son ate poison, police accused of harassment

पुजारी के बेटे ने खाया जहर, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Mon, 06 Jul 2020 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Priest's son ate poison, police accused of harassment
अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी। - फोटो : HARDUAGANJ
दो माह पहले कस्बे में पकडे़ गए कार चोर गैंग में कस्बे के दाऊजी मंदिर के पुजारी के जिस बेटे का नाम भी प्रकाश में आया था उसने रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। आननफानन में परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहरीला पदार्थ खाने से पहले बनाई गई वीडियो में आरोपी ने एक दरोगा तथा दो अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिद्ध निवासी जगदीश शर्मा और उनका बेटा अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी दाऊजी मंदिर में सेवारत हैं। रविवार को अनिल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल के पिता जगदीश शर्मा तथा पत्नी नीतू शर्मा ने इस घटना के लिए थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि कस्बे के ललित तथा अलीगढ़ के प्रशांत मिश्रा ने अनिल को कार बेची थी। इसकी लिखापढ़ी भी हुई थी। दो माह पहले पकड़ी गई चोरी की कारों में अनिल की कार भी चोरी की निकली। अनिल ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कार बेचने वालों के नाम व खरीद संबंधी कागजात दिखाए लेकिन पुलिस ने तथ्यों को नकारकर कुछ लोगों की शह पर जबरन अनिल को आरोपी बना दिया।
विज्ञापन

अनिल ने उच्चाधिकारियों से भी स्वयं को निर्दोष साबित करने वाले तथ्य प्रस्तुत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जेल गए गैंग लीडर शहरोज ने भी अनिल से किसी प्रकार का संबंध न होने का शपथ पत्र दाखिल किया लेकिन पुलिस तथ्यों को नकार रही है। आए परिवार से अभद्रता कर रही है जिसके चलते अनिल ने जान देने की कोशिश की। अनिल शर्मा को अस्पताल में देखने पहुंचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते आम आदमी को झूठे मामले में फंसा कर पुलिस उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग लीडर के बयान के आधार पर अनिल का नाम शामिल किया गया था। यदि उनके पास कोई तथ्य हों तो पुलिस को दिखाएं। परिवार वालों के आरोपों के मामले में विवेचक से जानकारी की जाएगी।
संदीप कुमार, थानाध्यक्ष हरदुआगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed