फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prices rose, but the shine of silver rakhis did not dim

Aligarh News: कीमत बढ़ी, नहीं घटी चांदी की राखियों की चमक

Mon, 20 Jul 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 20 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Prices rose, but the shine of silver rakhis did not dim
फूल चौराहे ​स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर चांदी की राखी पंसद करती महिलाएं।  - फोटो : samvad
रक्षाबंधन का त्योहार करीब आने के साथ शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हो उठे हैं। इस बार जहां चांदी की राखियों की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है, वहीं पहली बार बाजार में उतरी भैया-भाभी सेट राखी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन



पारंपरिक डिजाइनों के साथ ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की भी खूब मांग देखने को मिल रही है। सराफा कारोबारी अमित सराफ ने बताया कि पिछले वर्ष पांच ग्राम की चांदी की राखी 600 से 700 रुपये में बिक रही थी, जबकि इस बार इसकी कीमत बढ़कर 1,100 से 1,200 रुपये हो गई है।बाजार में 700 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक की चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। युवाओं में ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन



व्यापारी संजय बंसल ने बताया कि इस वर्ष पहली बार भैया-भाभी सेट राखी बाजार में आई है, जिसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों, युवाओं और पारंपरिक डिजाइनों की राखियों की भी अच्छी मांग है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 400 रुपये तक की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। कारोबारियों को आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed