फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Price of flowers doubled

अलीगढ़ः मांग बढ़ी तो दोगुने हो गए फूलों के दाम

Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Price of flowers doubled
क्वार्सी चुंगी तिराहे पर फूलों की खरीदारी करती महिलाएं । - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली उत्सव में घर को सजाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। त्योहार पर घर के द्वार पर बंदनवार, फूलों की माला, अशोक के पत्ते आदि सजाए जाते हैं। छोटी दीपावली पर बुधवार को फूलों की मांग बढ़ी तो थोक बाजार से लेकर फुटकर बाजार में फूलों के दाम दोगुने हो गए। थोक बाजार में गेंदा 100-130, गुलाब 400-500 रुपये किलो बिका। जबकि कमल का एक फूल 70 से 100 रुपये में बिका। फुटकर बाजार में इन रेटों पर 30 से 50 रुपये की बढ़ोत्तरी रही।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को गेंदे का फूल थोक बाजार में 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था, जबकि छोटी दीपावली पर 100 से 130 रुपये किलो बिका। गुलाब का फूल दो दिन पहले 180 से 200 रुपये किलो बिका था। जबकि बुधवार को गुलाब 400 से 500 रुपये किलो तक बिका। सफेद गुलदाबरी का फूल सोमवार तक जहां 120 रुपये किलो बिक रहा था। बुधवार को इसके रेट 200 रुपये किलो हो गए। वहीं थोक बाजार में अशोक के पत्ती की लड़ी 60 रुपये दर्जन बिकी। दो मीटर की एक लड़ी बनती है, जबकि फुटकर बाजार में एक लड़ी 60 रुपये तक बिकी। फुटकर बाजार में गेंदा 150, गुलाब 550 रुपये किलो तो कमल का एक पीस 120 रुपये तक बिका।
विज्ञापन

- विगत दिनों से चली आ रही सुस्ती के चलते फूलों के रेट सामान्य थे। त्योहार पर बढ़ी डिमांड के चलते फूलों के रेट दोगुने तक महंगे हो गए है। इसके बावजूद लोग दिल खोलकर फूल-पत्तों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिकेत सैनी, बालकिशन पवन कुमार फूल विक्रेता, दुबे पड़ाव
- दीपोत्सव में पूजा स्थल से लेकर मुख्य द्वार तक फूलों से घर को सजाते हैं। फूल महंगे हो गए हैं, हालांकि त्योहार पर गरीबों के घर में भी खुशियां आएं। इसीलिए खूब सारे फूल, अशोक के पत्त, गुलाब आदि खरीदे हैं।
-पूनम वार्ष्णेय, एडीए स्वर्ण जयंती नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed