{"_id":"62bf4f8b7fc38262342b3566","slug":"prevention-of-special-communicable-diseases-made-aware-through-rally-city-office-news-ali2951497120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोगों से बचाव को रैली के माध्यम से किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोगों से बचाव को रैली के माध्यम से किया जागरुक
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली का शुभारंभ करती शहर विधायक मुक्ता राजा।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मलखान सिंह अस्पताल से रैली का आयोजन हुआ। समापन कन्या पाठशाला रेलवे रोड पर किया गया। रैली का शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
रैली में शामिल लोग हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में नागरिकों को जागरुक करते चल रहे थे। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, विशेष संचारी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी एस कल्याणी, डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर, नगरीय मलेरिया ईकाई, आशा, नगर निगम व यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डॉ बीपी एस कल्याणी, डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नगरीय क्षेत्र की साफ-सफाई, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शाहजमाल, पला साहिबाबाद का दौरा कर संचारी अभियान में किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण किया गया। टीम ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक करने के साथ ही प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।