फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Presidential Special came to Aligarh

प्रेसिडेंशियल स्पेशल पौने दो घंटे में आई अलीगढ़

Mon, 21 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Presidential Special came to Aligarh
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर पहुंची प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन की रविवार को रिर्हसल हुई। ये ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चल कर लगभग एक घंटे 50 मिनट में अलीगढ़ आ गई थी। इस ट्रेन में आईआरसीटीसी की महाराजा स्पेशल ट्रेन के वीवीआईपी कोच लगाए गए हैं, इसलिए रिर्हसल में इसका नाम महाराजा स्पेशल रखा गया। राष्ट्रपति 25 जून को दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए कानपुर जाएंगे। इसलिए उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए रेलवे जुट गया है। रविवार को इसकी रिर्हसल कर सुरक्षा की मॉक ड्रिल भी की गई।
विज्ञापन

दिल्ली, एनसीआर व प्रयागराज मंडल के अफसरों की संयुक्त टीम ने इस वीवीआईपी ट्रेन को गुजारने से लेकर सुरक्षा तक हर बिंदु पर घंटों मंथन किया। रिहर्सल में सब कुछ ठीकठाक रहा। यहां पर एनसीआर के सीनियर र्डीईई ऑपरेटिंग, सीनियर डीएमई सीएंडडब्ल्यू, एडीआरएम, एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक, डीटीएम टूंडला संजय कुमार, सीओ आगरा हरिश्चंद्र समेत स्थानीय एलआईयू, सिविल पुलिस के अफसर मौजूद रहे। सफदरगंज दिल्ली से प्रेसिडेंशियल स्पेशल यानी महाराजा स्पेशल का ट्रायल रन 11:50 बजे शुरू हुआ। अलीगढ़ में यह ट्रेन दोपहर 01:50 बजे प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। इस रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों को अलर्ट रखा गया और ट्रेन की स्पीड, ट्रैक, साफ-सफाई, सुरक्षा के मानकों को कसौटी पर परखा गया। रेलवे और पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए रिहर्सल में मिली छोटी से छोटी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस स्पेशल ट्रेन के गुजरते वक्त रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रासिंग, ओवर ब्रिज के पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। मॉक ड्रिल के बाद ट्रेन 2:25 बजे वापस दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed