फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Presidential candidate can spend four lakhs in campaigning

प्रचार में चार लाख खर्च कर सकता है जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

Tue, 29 Jun 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Presidential candidate can spend four lakhs in campaigning
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने अपना-अपना दावा ठोका है। 29 जून को नाम वापसी होगी। हालांकि उम्मीद कम ही है कि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेगा। इधर, नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार शुरू करेंगे, जिसके लिए उनको एक जुलाई की शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को मतदान है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि प्रत्याशी चार लाख रुपये तक ही चुनाव प्रचार में खर्च कर सकता है। खर्च का पूरा ब्योरा देना होगा। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया के समधी श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

सपा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों महिला प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रही हैं। हालांकि मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चुनावी मैदान में बाजी किसके हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed