फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   President Ramnath Kovind, Rajnath and Yogi Adityanath today in Aligarh

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राजनाथ और योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में

Wed, 07 Mar 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Wed, 07 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind, Rajnath and Yogi Adityanath today in Aligarh
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते आईजी, कमिश्नर अादि - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अलीगढ़ आएंगे। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री पूर्णिमा की शादी में शामिल होने के लिए मस्कट फार्म हाउस पहुंचेंगे। वायुसेना के विशेष हेलीकाप्टरों के बेड़े के साथ राष्ट्रपति नुमाइश मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन


 राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अलीगढ़ जनपद में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पांच हजार का भारी भरकम पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गुरुवार को पूरे दिन पुलिस प्रशासन वीवीआईपी की फ्लाइट और रूट रिर्हसल में लगा रहा। इस दौरान पूरे दिन पुलिस की मूवमेंट होती रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर एक आदमी का रिकार्ड एएमयू इंतजामिया एवं जिला प्रशासन के पास है। सुरक्षा अधिकारी हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एएमयू के कुछ छात्र नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर सवाल उठाए थे। राष्ट्रपति करीब 1 घंटे 10 मिनट एएमयू में रहेंगे। वह सुबह 11.30 बजे एएमयू पहुंचेंगे और 12.40 बजे तक मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता भी कल्याण सिंह की पौत्री के शादी समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्र और प्रदेश सरकार के कई कबीना मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी यहां शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed