{"_id":"6213e0590354c73d7052db0b","slug":"preparations-started-for-mahashivratri-aligarh-news-ali2856524100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च को है महाशिवरात्रि, शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
एक मार्च को जनपद में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। जनपद के शिव मंदिरों में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई के साथ विभिन्न व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। प्रमुख मंदिरों में भीड़ को संभालने के लिए सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और सेवादारों की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम शहर के मार्गों को दुरुस्त कर साफ-सफाई करा रहा है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को क्षेत्रवार तैनात किया जा रहा है। यातायात पुलिस यातायात को डायवर्ट करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
बता दें कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामघाट रोड होकर राजस्थान, मथुरा, हाथरस, सादाबाद, अलीगढ़ जनपद के अपने स्थानीय मंदिरों में कांवड़ लेकर जाते हैं। राजस्थान क्षेत्र की कांवड़ लेकर श्रद्धालु इन दिनों रामघाट रोड से होकर गुजरने लगे हैं। जैसे-जैसे शिवरात्रि पास आएगी। वैसे-वैसे रामघाट रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगेगी, जबकि कांवड़ियों की सेवा के लिए समाजसेवी व विभिन्न व्यापारी, उद्योगपति आदि शिविर लगाने की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर निगम मार्गों को दुरुस्त करने के साथ-साथ साफ-सफाई पर ध्यान देने लगा है। जबकि पुलिस प्रशासन शिवरात्रि पर्व के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने की रणनीति बना रहा है। कोरोना संक्रमण काल के बाद इस बार कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद भी लगाई जा रही है। मंदिरों के पुजारी, महंत व अन्य सेवायत महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। लोगों को पैदल चलने में असुविधा न हो। इसके लिए यातायात पुलिस मार्ग को डायवर्ट करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।