फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations intensified for UP CM Yogi visit to Aligarh

Aligarh: सीएम के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने किया यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट का निरीक्षण

Sat, 03 Feb 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 09:35 PM IST
सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी में कभी भी अलीगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। सीएम योगी के राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में जनसभा होनी है। साथ ही सीएम के डिफेंस कॉरिडोर और अलीगढ़ एयरपोर्ट के भी दौरा करने की संभावना है। डीएम विशाख जी ने यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉरिडोर और अलीगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Preparations intensified for UP CM Yogi visit to Aligarh
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करते डीएम विशाख जी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी माह अलीगढ़ आने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम विशाख जी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉरिडोर और अलीगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

डीएम विशाख जी ने 3 फरवरी को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य काफी देरी से हो रहा है, इसे जल्द पूरा करें। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि कार्य अंतिम चरण पर है। करीब 92 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, अवशेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एकेडमिक ब्लॉक के लिए फर्नीचर आ गया है। विद्युत कनेक्टिविटी एवं स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा है। एसटीपी, यूजीटी एवं फसाड का निर्माण प्रगति पर है। डीएम ने कहा कि इन तीनों ही कार्यों में काफी समय लगेगा। इसलिए अधिक मजदूर व संसाधन बढ़ाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। डीएम ने जनसभा के मंच, हेलीपैड एवं वाहन पार्किंग संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर
इसके बाद डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। जेडी इंडस्ट्रीज बीरेंद्र कुमार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के बारे में बताया कि 22 उद्यमियों को 24 भूखंडों का आवंटन किया गया है। एक इकाई एमिटेक ने डाटा शेयरिंग से संबंधित कार्य भी शुरू कर दिया है, जल्द ही एक अन्य इकाई द्वारा रिवॉल्वर एवं पिस्टल बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। 6 इकाईयों के मानचित्र स्वीकृत हो गए हैं। ख्यामई गांव में 116 एकड़ भूमि पर नवीन औद्योगिक आस्थान की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए 250 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है। 

डीएम ने एमिटेक इकाई का स्थलीय भ्रमण किया। कंपनी के लिए संपर्क मार्ग, जलापूर्ति, सीवरेज एवं ड्रेनेज के संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन झा ने बताया कि टेंडर हो गया है, जल्द ही कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके बाद डीएम ने अलीगढ़ एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसपी यातायात मुकेश उत्तम, रजिस्ट्रार महेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव पुष्कर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed