फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for Mahashivratri

अलीगढ़ : टूटी सड़क और गंदगी से गुजरेंगे शंकर के डोले

Fri, 25 Feb 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Mahashivratri
रामघाट रोड पर गड्ढे। - फोटो : CITY OFFICE
खेरेश्वर और अचलेश्वर महादेव मंदिर के साथ शहर के जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। इतना ही नहीं, मंगलेश्वर के साथ तीन अन्य मंदिरों के डोले शामिल कर धूमधाम से भोलेनाथ की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। बैंडबाजों के साथ श्रद्धालु नाचते गाते हुए शिवबरात निकालते हैं, लेकिन इस बार टूटी सड़क और गंदगी से होकर शंकर के डोले गुजरेंगे। नगर निगम अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को जयगंज में हर वर्षों की तरह इस बार भी विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलेश्वर महादेव मंदिर से चार डोले निकलते हैं। एक डोले में शिवजी की प्रतिमा रहती है। अन्य डोले में झांकियां रहती हैं। राजराजेस्वर मंदिर, गौरांग प्रेम मंडल, नागेश्वर मंदिर से भी कई डोले शामिल होते हैं। इनके अलावा बैंडबाजे और तलवार-खप्पर लेकर काली भी निकलती है। शोभायात्रा का समय शाम चार बजे से रात लगभग नौ बजे तक का है। तकरीबन चार किलोमीटर के रूट में शोभायात्रा जयगंज चौराहे से शुरू होकर पीपल वाली गली, सब्जी मंडी चौराहा, सराय बाला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, सासनीगेट चौराहे होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचती है। सराय बाला में सड़कें टूटी पड़ी हैं। सब्जी मंडी चौराहे पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियां चौक हैं। सब्जी बेचने वाले फावड़ी से सफाई करते हैं। तब जाकर जलभराव कम होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या सालों से है, लेकिन इसका समाधान नहीं होता है। अब भोले के भक्तों के चोटिल होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में चल रही हैं महाशिवरात्रि की तैयारियां
- जयगंज के शिव मंदिरों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई जैसे काम अंतिम चरणों में है। मंगलेश्वर महादेव मंदिर के प्रवक्ता अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। रंग रोगन, रंगाई-पुताई और सफाई अंतिम चरणों में है। श्रद्धालुओं के लिए भी विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति में युवा गुदवा रहे भोले के टैटू
- महाशिवरात्रि के मौके पर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार है। वहीं युवा भी अपने-अपने अंदाज में भोले की भक्ति कर रहे हैं। इन दिनों लोगों में महामृत्युंजय मंत्र और भोलेनाथ की आकृति अपने शरीर के अंगों पर गुदवा रहे हैं। मैरिस रोड के एस निक टैटूज के अश्वनी शर्मा ने बताया कि पांच साल से टैटू बना रहे हैं। महाशिवरात्रि के समय कई लोग भोलेनाथ का त्रिशूल, महामृत्युंजय मंत्र और भोलेनाथ की आकृति गुदवा रहे हैं। इस दौरान ऋचा वार्ष्णेय अपनी पीठ पर मंत्र और भोलेनाथ की आकृति गुदवा रही थीं।
- जयगंज में सड़कों पर जलभराव रहता है। लोग परेशान हैं। महाशिवरात्रि पर भोले के भक्त भी परेशान होंगे।
-अमित कुमार गर्ग, जयगंज सब्जी मंडी
- जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई-कई दिन तक कूड़ा उठता नहीं है। सड़कों पर पत्थर बिखरे रहते हैं।
-अर्जुन सक्सेना, जयगंज
- शोभायात्रा के मार्ग पर सराय बाला में सड़क टूटी हुई पड़ी है। जबकि सब्जी मंडी में गंदगी और जलभराव है।
- अंकित वार्ष्णेय, जयगंज
- जयगंज में विभिन्न मंदिरों से डोले निकलते हैं। टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी शोभायात्रा में अवरोध उत्पन्न करेंगे।
- प्रिंसी वार्ष्णेय, जयगंज

जयगंज मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिव रात्रि को लेकर होती तैयारियां।

जयगंज मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिव रात्रि को लेकर होती तैयारियां।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed