फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations continue for Hindu Gaurav Diwas on August 21

हिंदू गौरव दिवस : 21 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी व कार्यक्रम स्थल रहेगा नो फ्लाई जोन, तैयारियां अंतिम दौर में

Sun, 20 Aug 2023 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 02:25 AM IST
सार

नुमाइश मैदान पर हिंदू गौरव दिवस की तैयारियों का दिन में डीआईजी शलभ माथुर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद राजवीर सिंह आदि जनप्रतिनिधियों के साथ जायजा लिया। इसके बाद कृष्णांजलि सभागार में बैठक की। उसमें आवश्यक व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। 

विज्ञापन
Preparations continue for Hindu Gaurav Diwas on August 21
तैयारियों का जायजा करते बेसिक शिक्षा मंत्री और डीएम आदि - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व राममंदिर आंदोलन के नायक स्व. कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित होने वाले हिंदू गौरव दिवस की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। शनिवार को आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ। दिन में डीएम-एसएसपी व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की मौजूदगी में बैठक हुई, शाम को नुमाइश मैदान में ब्रीफ बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि आयोजन स्थल को नो फ्लाई जोन रखा जाएगा। साथ ही, नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन


इस आयोजन में अब तक गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य समेत केंद्र व राज्य सरकार के 20 से अधिक मंत्रियों का आना तय है। शनिवार देर रात तक अधिकतर मंत्रियों का सरकारी कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कुछ मंत्री रविवार को जिले में आ जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इस वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ ही मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पार्किंग स्थल व हेलिपैड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब एक हजार बसों से 50 हजार से अधिक लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश मैदान पर कार्यक्रम की तैयारियों का दिन में डीआईजी शलभ माथुर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद राजवीर सिंह आदि जनप्रतिनिधियों के साथ जायजा लिया। इसके बाद कृष्णांजलि सभागार में बैठक की। उसमें आवश्यक व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। 

शाम को ब्रीफ बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि आयोजन स्थल को पूरी तरह नो फ्लाई जोन रखा जाए, जिसमें ड्रोन उड़ाने तक पर पाबंदी रहेगी। तय हुआ कि उसी दिन श्रावण मास का सोमवार है। कांवडि़यों को दिक्कत न हो, इसकाे लेकर यातायात व्यवस्थित रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों और उनकी वापसी के समय व्यवस्था न बिगड़े, इसको ध्यान में रखकर डायवर्जन आदि किए जाएंगे। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी सीबीएसई, आईसीएसई व परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

नुमाइश ग्राउंड में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर  ब्रीफिंग करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह

इस मौके पर सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण पलाश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीन राज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी आदि मौजूद रहे। 


जिले के लिए यह गौरव की बात है कि गृह मंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथि यहां आ रहे हैं। सभी के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम 
कार्यक्रम के दिन नुमाइश मैदान व आसपास के क्षेत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षा बल तैनात रहेगा। सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट को अच्छे से समझ लें। पुलिस एवं मजिस्ट्रेट एक दूसरे अधिकारियों से समन्वय कर काम करेंगे।- कलानिधि नैथानी, एसएसपी 

अब तक इन मंत्रियों के मिले कार्यक्रम 

इस आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले के प्रभारी व गन्ना विकास मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण,पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, श्रम एवं सेवा योजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी, उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश बाजार एवं कृषि निर्यात के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, वन, पर्यावरण, जंतु उद्योग एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर समेत राज्य सरकार के अन्य कई मंत्री शामिल हैं।

आठ बड़ी पार्किंग हो रहीं तैयार, गनर रहेंगे बाहर
इस आयोजन को लेकर सभी वीवीआईपी के प्रोटोकॉल के अनुसार इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए जनप्रतिनिधियों को अपने गनर बाहर रखने होंगे। किसी को किसी तरह के प्राणघातक हथियार या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कुल आठ पार्किंग बड़े वाहनों के लिए और दोपहिया वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बन रही हैं।

गवा यात्रा के लिए तय की गईं जिम्मेदारियां
इस आयोजन से पहले शहर में सुबह भगवा यात्रा की सफलता के लिए एक टीम अलग से काम कर रही है। इसको लेकर मानव महाजन की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें जिम्मेदारियां तय की गईं। भगवा यात्रा संयोजक संदेश राज, सोनू कुमार, कौशल लोधी, गौरव तिवारी, लोकेश वार्ष्णेय ने कहा कि 3000 मोटरसाइकिल द्वारा भगवा रैली का शुभारंभ राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान द्वारा किया जाएगा। यह रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर आर्य समाज मंदिर, मदार गेट चौराहा, दुबे पड़ाव चौराहा, पुराना बस अड्डा होकर नुमाइश मैदान पर पहुंचेगी। 

नेताओं-जनप्रतिनिधियों को सौंपी जा रहीं जिम्मेदारियां
इस आयोजन की सफलता को लेकर भाजपा संगठन व जनप्रतिनिधियों की बैठकों का दौर जारी है, जिसमें लोगों को समर्थकों को वाहनों से आयोजन स्थल तक लाने की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शनिवार को भी इस संबंध में रघुनाथ पैलेस में एक बैठक हुई। जिसमें सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

तीन हजार से ज्यादा पुलिस बल होगा तैनात

हिंदू गौरव दिवस पर वीवीआईपी आगमन को लेकर 10 एडिश्नल एसपी, 15 सीओ, 80 इंस्पेक्टर, 250 सब-इंस्पेक्टर, एक हजार हेड कांस्टेबल व सिपाही, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी, एलआइयू, अग्निशमन की टीम, वायरलेस व क्यूआरटी की टीमों को लगाया जा रहा है। इसके लिए जरूरतर के अनुसार फोर्स भी गैर जनपदों से मांगा गया है। तैनात किए जा रहे कुल फोर्स का नियतन तीन हजार से अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed