फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preliminary eligibility test will be held under tight security

कड़ी सुरक्षा में होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Preliminary eligibility test will be held under tight security
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए एक ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) कराने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल विहीन कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों के सुपरवाइजर्स, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए सरकार की ओर से ट्रेनों व रोडवेज बसों में निशुल्क सेवा की व्यवस्था की गई है। रेलवे एवं रोडवेज के अफसरों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। इसी तरह रेलवे अफसरों को सीटों की उपलब्धता रखने को कहा गया है। बैठक में एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed