{"_id":"69dc89ba582ab5c4120a1d69","slug":"pregnant-teacher-removed-from-census-duty-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janganana: डीएम ने हटाई गर्भवती शिक्षिका की जनगणना से ड्यूटी, बोले-मानवीय पहलुओं की न हो अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janganana: डीएम ने हटाई गर्भवती शिक्षिका की जनगणना से ड्यूटी, बोले-मानवीय पहलुओं की न हो अनदेखी
Mon, 13 Apr 2026 11:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:44 AM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर, लोधा की सहायक अध्यापिका नमिता रानी की जनगणना-2027 में प्रगणक के रूप में ड्यूटी लगा दी गई थी। गर्भावस्था की स्थिति सामने आने के बाद भी ड्यूटी लगना प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
जनगणना-2027 की ड्यूटी लगाने में लापरवाही और संवेदनहीनता का मामला सामने आते ही अलीगढ़ जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम संजीव रंजन ने आठ माह की गर्भवती शिक्षिका नमिता रानी की जनगणना से ड्यूटी हटा दी है। उनकी जगह दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। अमर उजाला में 11 अप्रैल के अंक में “गर्भवती हूं, कैसे करूंगी जनगणना में ड्यूटी...” खबर प्रमुखता से छपी थी।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर, लोधा की सहायक अध्यापिका नमिता रानी की जनगणना-2027 में प्रगणक के रूप में ड्यूटी लगा दी गई थी। गर्भावस्था की स्थिति सामने आने के बाद भी ड्यूटी लगना प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा था, जबकि संभावित डिलीवरी 30 मई 2026 को है, जैसे ही मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी लोधा को निर्देश दिए कि नमिता रानी की ड्यूटी तत्काल निरस्त कर उनके स्थान पर अन्य कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही ये भी हिदायत दी कि जनगणना में मानवीय पहलुओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन