फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Precinct two men mown down by the military in the controversy

मेंड के विवाद में फौजी ने दो लोगों को गोलियों से भूना

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Precinct two men mown down by the military in the controversy
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 क्षेत्र के गांव महगौरा में मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक फौजी ने दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी है। वारदात के बाद गांव में भगदड़ सी मच गई। दूसरी तरफ, घटना के बाद फौजी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। शाम करीब सात बजे डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने भी मौका मुआयना किया।   
विज्ञापन

 गांव महगौरा निवासी राकेश शर्मा उर्फ कालू पुत्र महीपाल शर्मा सेना में तैनात है। इनदिनाें वह छुट्टी बिताने गांव आया हुआ है। कालू के खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर कुछ दिनाें से उसका कपिल पुत्र विष्णु से विवाद था। वैसे, रिश्ते में वे आपस में मेैसेरे भाई भी हैं। बताते हैं कि बुधवार को कपिल अपने खेत की टूटी मेड़  बना रहा था। दोपहर करीब एक बजे राकेश अपने साथ कुछ लोगों को लेकर स्टेडियम पहुंचा। इसके बाद राकेश ने कपिल को गोली मार दी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया।
विज्ञापन

जीतू की सौतेली बहन ने बताया कि घटना के बाद राकेश ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ जीतू को भी गोली मार दी। जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसके साथियों ने लाठी डंडों व फर्से से उसे काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई। इस लोमहर्षक घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कुछ बाद वहंां एसओ पिसावा, एसओ खैर, सीओ खैर, सीओ गभाना, एसपी देहात, एसओ टप्पल और करीब आधा दर्जन थानों केे एसओ फोर्स के साथ महगौरा पहुंच गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कपिल के पिता विष्णु दयाल शर्मा ने गांव के राकेश, सोनम उर्फ सोनू और भूरा पुत्रगण प्रेमपाल, किरनपाल, रामकुमार और विनोद पुत्र् महेंद्र के अलावा छह अन्य के खिलाफ ुमकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों मृतकों के पंचनामा आदि की कर्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम को शव भेज दिए गए हैं। विष्णु द्वारा तहरीर दर्ज कराने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed