फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pre-trial elections of Lok Sabha will be done, get ready

लोकसभा का प्री-ट्रायल होगा निकाय चुनाव, तैयारी में जुटें

Wed, 11 May 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pre-trial elections of Lok Sabha will be done, get ready
भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को यहां आगरा रोड के एक होटल में हुई, जिसमें बतौर अतिथि शामिल हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आने वाले निकाय चुनाव को लेकर लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव से सबक लेकर हमें निकाय चुनाव में जुटना है, क्योंकि यह चुनाव लोक सभा का प्री-ट्रायल होगा। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी व सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र के 19 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित कुल 65 लोग इस बैठक में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों में विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सवाल था कि हमने क्या बेहतर किया, जिससे बेहतर परिणाम आए। जिन जिलों में परिणाम कमजोर आए, उनके कारण जाने गए। इस दौरान सुनील बंसल ने कहा कि हमें इस चुनाव में जो बेहतर काम किए थे। उनके आगे लागू करना है और क्या बेहतर कर सकते हैं। उस पर भी फोकस करना है। ताकि आने वाले निकाय चुनाव में और बेहतर परिणाम ला सकें।
विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आनी चाहिए। क्योंकि यह चुनाव लोकसभा का प्री-ट्रायल होगा। इस चुनाव से निपटने के बाद ही संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देगा। ढाई घंटे चली इस बैठक में पदाधिकारियों से खुली चर्चा हुई, जिसमें केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर 75 घंटे की सेवा करने का संकल्प लेने को कहा। विधानसभा चुनाव के दौरान जिन बूथों पर पार्टी की स्थिति कमजोर थी, वहां पर नए सिरे से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के अलावा जिले से हेमंत राजपूत, अनीता जैन, राजीव शर्मा एसजेडी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर टीम ने किया खैर रोड पर स्वागत
इससे पहले भाजपा महानगर की टीम ने खैर रोड स्थित रेडीयेंट स्टार स्कूल पर सुनील बंसल की अगवानी करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के अलावा, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री वैभव गौतम, भोला दिवाकर, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा,मंत्री संजू बजाज,राहुल जैन, मंत्री जितेंद्र तोमर आदि थे। वहीं शशि सिंह ने भी स्वागत किया। इधर, आगरा रोड के होटल में सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा,पूर्व विधायक संजीव राजा,कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, ठा. श्योराज सिंह, गौरव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज आदि थे।

निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया निरीक्षण
बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कयामपुर स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। ताकि इसका उद्घाटन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed