फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prakatyotsav

गुरु ग्रंथ साहब की छत्र छाया में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Prakatyotsav
नगर कीर्तन में मुख्य डोले का दर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
गुरु गोविंद सिंह महाराज के 355वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को धूमधाम से सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। गुरु ग्रंथ साहब की छत्र छाया और पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। खालसाई शान ओ शौकत का परिचय देते हुए समाज ने आस्था और सद्भाव का संदेश दिया। रविवार सुबह देहलीगेट गुरुद्वारे से निकला भव्य नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा पहुंचा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, हरभजन सिंह सचदेवा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, इंद्रजीत सिंह टुटेजा ने किया। इसके बाद गुरु सिंह सभा देहलीगेट स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन घुड़ियाबाग, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, रेलवे रोड, पुराना बस अड्डा, दुबे पड़ाप चौराहा, मीनाक्षी पुल, सुदामापुरी होते हुए बैकुंठ नगर गुरुद्वारे पर पहुंचा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयघोष करते रहे। गुरु ग्रंथ साहब के दर्शन करने के लिए लोग टकटकी लगाए रहे। यात्रा में ट्रैक्टर, ट्रक, लोडर आदि वाहनों के जरिए श्रद्धालुओं को लंगर वितरण किया जाता रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं कोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल का सरदार हरभजन सिंह सचदेवा व अन्य पदाधिकारियों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये झांकियां रहीं शामिल
श्री गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राएं ढपली, गुरुनानक देव जूनियर हाईस्कूल, बाबा फतह सिंह गतका पार्टी, गुरु तेग बहादुर की झांकी, रंजीत सिंह गतका पार्टी, जय हिंद बैंड के साथ स्कूली बच्चे डांडिया व बैंड पर प्रस्तुतियां देते हुए चल रहे थे। गुरु ग्रंथ साहब से पहले पानी के टैंकर से छिड़काव कर दर्जनों महिलाएं तथा युवतियां सोहनी सेवा से सड़क साफ करती चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करतब देखने के लिए दर्शकों की रही भीड़
- चार साहिबजादे गतका पार्टी आगरा, रंजीत सिंह गतका ग्रुप, विरासत ए खालसा गतका ग्रुप रामदास नगर, बाबा दीप सिंह अखाड़ा अमरोहा आदि समूह हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर रहे थे। सिर पर नारियल फोड़ने, छाती पर बर्फ तोड़ने, सीने पर ईंट तुड़वाने, बाजू बांधकर मोटरसाइकिल रोकने जैसे करतबों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। आलम ये था कि लोग देखते देखते गतका ग्रुप के पास आ जाते। इसके बाद लाठियों से उन्हें दूर किया जाता, क्योंकि करतब के पास रहने पर लोगों के चोटिल होने की आशंका थी।
सभी गुरुद्वारों के थे कीर्तनी जत्थे
- गुरुद्वारा देहलीगेट, गुरुद्वारा गोविंद नगर, गुरुद्वारा बैकुंठ नगर, गुरुद्वारा मसूदाबाद, गुरुद्वारा नई बस्ती, गुरुद्वारा गुरू रामदास नगर, गुरुद्वारा तमोली पाड़ा, गुरुद्वारा समनापाड़ा, गुरुद्वारा डोरी नगर, गुरुद्वारा पंजाबी क्वार्टर आदि गुरुद्वारों के कीर्तनी जत्थे साथ चल रहे थे।
समाजसेवियों व संगठनों ने किया स्वागत
नगर कीर्तन का विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संस्था तथा व्यापारियों के साथ विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान प्रधान नरेंद्र सिंह गुरदित्ता, सचिव हरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह का जगह-जगह माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन में इन्होंने किया प्रतिभाग
- सरदार परमजीत सिंह, संजय शर्मा, राजकुमार, जसपाल सिंह सचदेवा, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, हरविंदर सिंह होरा, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सचदेवा, अमरजीत सिंह खालसा, मदनलाल जुनेजा, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, विवेक सारस्वत, सरदार गोविंदराम, सुरेश बागड़ी, राजकुमार पहाड़िया, सुरेश बागी आदि ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया।
इन्होंने किया स्वागत
- शिशियापाड़ा स्थित प्राचीन गुरुद्वारे पर नानक सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने भंडारे के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान जयराज भारती, राहुल चेतन, आनंद शास्त्री, गोपाल चेतन, दीपक कुमार, मनीष सहाय आदि मौजूद रहे।
- महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया और भंडारे का आयोजन किया।
- भाजपा महावीर गंज मंडल ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर संजय शर्मा, राकेश सहाय, अमर सिंह, विशाल देशभक्त, देवेंद्र सैनी, महेश सक्सेना, हर्ष वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

- स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में बारहद्वारी स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के बाहर नगर कीर्तन का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अमित अग्रवाल, रजनीश राघव, प्रशांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मदन गोपा, विवेक कक्कड़, गुंजित वार्ष्णेय, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नगर कीर्तन में मुख्य डोले के आगे चलते पंच प्यारे।

नगर कीर्तन में मुख्य डोले के आगे चलते पंच प्यारे। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed