{"_id":"6ad29cb405dd383a0201edb7","slug":"praises-sung-to-goddess-katyayani-devotional-songs-resonate-in-temples-aligarh-news-c-2-gur1004-1091817-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मां कात्यायनी का किया गुणगान, मंदिरों में गूंजे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मां कात्यायनी का किया गुणगान, मंदिरों में गूंजे भजन
Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
माता रानी की पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी देवी की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने मंदिरों व घरों में पहुंचकर माता का पूजन किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए।
सुबह से ही शहर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, वैष्णो मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर धूप, दीप एवं पुष्प चढ़ाकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। शाम को महाआरती में पहुंचकर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।
मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना ....
महेंद्र नगर स्थित प्राचीन काली मंदिर में नवरात्रि फलाहार समिति की ओर से माता रानी की भव्य चौकी सजाई गई। इसमें मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना... जैसे भजनों और माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... भजन प्रस्तुत किया। लोकेश शास्त्री ने मां शारदे की वंदना की, जबकि सीमा वार्ष्णेय और दीपक साईं ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।