{"_id":"67047d3b904f2a47f9002ff4","slug":"pradhan-told-ssp-chandaus-kotwal-is-indecency-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100527-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसएसपी से मिले प्रधान, बोले- चंडौस कोतवाल करते हैं अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसएसपी से मिले प्रधान, बोले- चंडौस कोतवाल करते हैं अभद्रता
Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
सार
एसएसपी से मिले ग्राम प्रधानों ने बताया कि कोतवाल प्रधानों की बात नहीं सुनते। गांव के किसी भी व्यक्ति के साथ कोतवाली जाने पर कोतवाल प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कोतवाल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
चंडौस कोतवाल की शिकायत करने एसएसपी आफिस पहुंचे चंडौस ब्लाक के प्रधान
- फोटो : स्वयं
विस्तार
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने 8 अक्टूबर को एसएसपी से मिलकर कोतवाल की शिकायत की। कोतवाली में ग्राम प्रधानों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं कोतवाल का कहना है कि कुछ प्रधान अनैतिक काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। काम न करने पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष राहुल बाल्यान के नेतृत्व में एसएसपी से मिले ग्राम प्रधानों ने बताया कि कोतवाल प्रधानों की बात नहीं सुनते। गांव के किसी भी व्यक्ति के साथ कोतवाली जाने पर कोतवाल प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कोतवाल को हटाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल बाल्यान का कहना है कि एसएसपी ने उनकी पूरी बात सुनी है। दस दिन के अंदर कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने वाले प्रधानों में रवि करन सिंह, रौदास सिंह, अशोक प्रधान, जितेंद्र कुमार, करनपाल सिंह, विनोद शर्मा, कालीलचरन शर्मा, श्यामबाबू सिंह, रामवीर भारती, जगदीश, संजय कुमार शामिल रहे। उधर कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रधान के साथ कोई दुर्व्यहार नहीं किया है। कुछ प्रधान अनैतिक काम करने का दबाव बना रहे हैं। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन