फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Powerhouse gasping in heat, coolers installed to keep transformers cool

गर्मी में हांफे बिजलीघर, बड़े ट्रांसफार्मरों में लगाए गए कूलर

Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Powerhouse gasping in heat, coolers installed to keep transformers cool
तपती दोपहरी हो या गर्म हवाओं वाली रात। 45 डिग्री तापमान वाली इस गर्मी ने बिजली की खपत बढ़ा दी है। आलम ये है कि अप्रैल-मई में शहर के 2.38 लाख विद्युत कनेक्शनधारक पिछले वर्ष के मुकाबले 35 फीसदी अधिक बिजली खर्च कर चुके हैं। मतलब 55.81 मिलियन यूनिट इन दो माह में अलीगढ़ वालों ने अधिक खर्च की है। ओवरलोडिंग की समस्या से शहर के 29 बिजलीघर जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से फाल्ट व ट्रिपिंग बढ़ गई है। बिजलीघरों में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी से सबका हाल बेहाल है। विद्युत विभाग भी बेहद परेशान है। शहर में बिजली की ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्याएं अधिक बढ़ गई हैं। बिजली विभाग के नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो सामान्य दिनों में 30 से 35 शिकायतें दर्ज होती थीं। अब गर्मी में 150 तक शिकायतें प्रतिदिन दर्ज हो रही हैं। विद्युत विभाग की टीमें लगातार इन शिकायतों पर दौड़ लगा रही हैं। खास बात यह है कि टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज होने वाली शिकायतों की निगरानी लखनऊ स्तर से होती है। इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही विद्युत टीम को भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिजली की ट्रिपिंग और फाल्ट का बड़ा कारण घर-घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलने वाले एसी और बड़े बड़े कूलर हैं। यही वजह है कि शहरी क्षेत्र के सभी 29 बिजलीघर ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकांश बिजलीघरों पर रखे बड़े ट्रांसफार्मरों को गर्म होने से बचाने के लिए कूलर लगाकर ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2020/2021 में शहर में कुल 977 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई थी, जिसमें से अप्रैल-मई में पिछले वर्ष 161.414 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष अप्रैल-मई में यह खपत 35 फीसदी बढ़ी है। मतलब 55.581 मिलियन यूनिट बिजली अलीगढ़ शहर वालों ने अधिक खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के 29 बिजलीघरों में से अधिकांश ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले माह ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग के चलते 14 फीसदी लाइन लॉस दर्ज किया गया था। इस माह इसे घटाकर 13 फीसदी पर लाने का प्रयास है। अप्रैल व मई माह में 35 फीसद अधिक बिजली खर्च हुई है। - एसके जैन अधीक्षण अभियंता, नगर क्षेत्र
ये है विद्युत खपत का अंतर---
- 161.414 मिलियन यूनिट बिजली अप्रैल-मई 2021 में खर्च हुई
- 216.995 मिलियन यूनिट बिजली अप्रैल-मई 2022 में खर्च हुई
- 35 फीसद अधिक बिजली खर्च का बोझ शहर पर पड़ा है
- 78.86 करोड़ रुपये पिछले वर्ष इन दो माह में हुई थी वसूली
- 113.88 करोड़ रुपये इस वर्ष इन दो माह में हुई है वसूली
- 117.59 करोड़ था खपत के अनुसार इस वर्ष वसूली का लक्ष्य
ये हैं उपभोक्ताओं के बोल
- शहर में इन दिनों ओवरलोडिंग के चलते बेहद बिजली की ट्रिपिंग ज्यादा बढ़ गई है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। - श्रीकृष्ण गुप्ता, ट्रांसपोर्टर

- आपूर्ति का हाल पहले से सुधरा है। मगर गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण समसया हो रही है। इस दिशा में भी काम होना जरूरी है। - गौरव गोदानी, लोहा कारोबारी
- गर्मी में ओवरलोडिंग कोई नई बात नहीं है। इस समस्या के लिए विद्युत अधिकारियों को पहले से तैयार रहना चाहिए, ताकि निदान हो सके। - प्रेमप्रताप सिंह, भट्ठा संचालक
- ओवरलोडिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस दिशा में पहले से तैयारी रखनी चाहिए। हालांकि आने वाले समय में सुधार होगा। - सुनील दत्ता, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed